Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में हुआ बड़ा काम: प्रधानमंत्री
new delhi, Great work ,Prime Minister

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के रोजगार मेले को वर्चुअली संबोधित किया। लाभार्थियों को शुभकानाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में काफी बेहतर काम किया है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि रोजगार मेले में साढ़े पांच हजार शिक्षकों को रोजगार दिया गया है। पिछले तीन वर्षों में राज्य में 50 हजार नए शिक्षकों की भर्ती की गई है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबी कम हुई है और लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने बताया कि नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले पांच सालों में देश में 13.5 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से ऊपर आए हैं। इसी तरह आयकर के आंकड़े दिखाते हैं कि लोगों की आय में वृद्धि हुई है और उनका सरकार पर भरोसा बढ़ा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकारी आवंटन में लीकेज में आई कमी से अब गरीब कल्याण पर अधिक खर्च हो पा रहा है। गरीब को उसका हक मिल रहा है। सरकार ने हाल ही में 18 हुनर को 21वीं सदी के अनुरूप बनाने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की है।

उन्होंने नवनिर्वाचित शिक्षकों से सरकार के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग कर अपने कौशल को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

MadhyaBharat 21 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.