Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस नेता व अधिवक्ता कौस्तव बागची गिरफ्तार
kolkata, Congress leader,Kaustav Bagchi arrested

बैरकपुर। कलकत्ता हाई कोर्ट के अधिवक्ता और कांग्रेस नेता कौस्तव बागची को करीब पांच घंटे की पूछताछ और तलाशी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर टिप्पणी की थी जिसे लेकर शुक्रवार को बड़तला थाना की पुलिस उनके घर गई थी। पुलिस की एक टीम फिर से शनिवार सुबह करीब तीन बजे उनके घर पहुंची। उन्हें सुबह करीब आठ बजे गिरफ्तार किया गया और बड़तला थाना ले जाया गया।

 

अधिवक्ता ने दावा किया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी के कारण उनके घर पुलिस भेजी गई। उन्होंने कहा कि मैंने नहीं सोचा था कि मुख्यमंत्री मुझसे इतना डरेंगी। यह मेरी नैतिक जीत है। कौस्तव ने कहा कि वह भविष्य में राज्य प्रशासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।

 

उन्होंने कहा कि पुलिस ने दावा किया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी टिप्पणियों के कारण राज्य में शांति भंग हुई है इसीलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान कौस्तव ने पत्रकारों के समक्ष अपना गुस्सा जाहिर किया। उनका दावा है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ मुंह खोलने पर उन्हें इस तरह परेशान किया जा रहा है। पुलिस रात तीन बजे आई जैसे मैं कोई आतंकवादी हूं लेकिन पुलिस भी लाचार है। मैंने नहीं सोचा था कि सत्ता पक्ष के नेता इस तरह मुझसे डरेंगे। वकील ने यह भी कहा, आज से मुख्यमंत्री के साथ हमारी राजनीतिक लड़ाई शुरू हो गई है। लड़ाई कानूनी होगी। मेरा नाम कौस्तव बागची है, मैं हार मानने वालों में से नहीं हूं। मैं उनकी रातों की नींद उड़ा दूंगा।

 

कांग्रेस ने दावा किया कि सागरदिघी चुनाव के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी पर हमला बोला था। कौस्तव ने मुख्यमंत्री को उसी का जवाब दिया था। अधीर ने शनिवार सुबह कौस्तव से संपर्क किया। उन्होंने उनके साथ रहने का संदेश दिया है। यूथ कांग्रेस ने कहा कि राज्य भर में विरोध प्रदर्शन होंगे।

MadhyaBharat 4 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.