Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मनीष सिसोदिया को बेल मिलने पर अखिलेश यादव क्या कहा?
 Akhilesh Yadav says on Manish Sisodia  bail?

नई दिल्ली: अखिलेश यादव ने मनीष सिसोदिया को ज़मानत मिलने पर खुशी जताई और कहा कि-  बहुत खुशी की बात है और हमें उम्मीद है कि न्यायालय सभी को न्याय देगा. सभी को न्याय मिलेगा. 

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने ईडी और सीबीआई के केस में आज जमानत दे दी. सिसोदिया 17 महीनों के बाद जेल से बाहर आएँगे. जिस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतक्रिया सामने आई है. सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमें उम्मीद है सबको न्याय मिलेगा, अरविंद केजरीवाल को भी न्याय मिलेगा. 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एबीपी संवाददाता अंकित गुप्ता से खास बातचीत में  मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने पर खुशी जताई और कहा कि कोर्ट से सबको न्याय मिलेगा. अखिलेश यादव ने कहा- "बहुत खुशी की बात है और हमें उम्मीद है कि न्यायालय सभी को न्याय देगा. सभी को न्याय मिलेगा." 

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल में देरी की वजह से आप नेता मनीष सिसोदिया को ईडी और सीबीआई के मामलों में राहत दी है कोर्ट ने कहा कि सिसोदिया स्पीडी ट्रायल के अधिकार से वंचित हैं. ऐसे में ये कहकर जमानत से इनकार नहीं किया जा सकता है कि  अपराध गंभीर है. अपराध की प्रकृति कैसी भी हो आर्टिकल 21 लागू होता है.

सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत देते वक्त ये भी कहा कि वो एक सम्मानित व्यक्ति हैं और कहीं भाग नहीं सकते हैं. उन पर जो मामले हैं उनमें से ज्यादातर सबूत इकट्ठे किए जा चुके हैं. ऐसे में उनके साथ छेड़छाड़ करना संभव नहीं है. हालांकि कोर्ट ने जमानत की दो शर्तें लगाई है. पहली उन्हें अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा और दूसरी ये कि सिसोदिया को हर सोमवार को गुरुवार को थाने में हाजिरी देनी होगी. 

आपको बता दें कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम शराब घोटाले के मामले में पिछले 17 महीनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं. कोर्ट का ऑर्डर मिलने के बाद जल्द ही उनकी जेल से रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. आम आदमी पार्टी ने इसे सच्चाई की जीत बताया है और कहा कि हमारे नेता को जबरन जेल में रखा गया. 

MadhyaBharat 9 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.