Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
खराब मौसम में फंसा ममता का हेलिकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिग
kolkata, Mamta

कोलकाता। खराब मौसम में कम दृश्यता के कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हेलिकॉप्टर आसमान में फंस गया जिसकी वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। मुख्यमंत्री की कमर और पैर में हल्की चोट आई है। सूत्रों ने बताया है कि हेलिकॉप्टर से उतरते समय उन्हें हल्की चोट आई।

मुख्यमंत्री मंगलवार दोपहर उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी के क्रांति से बागडोगरा एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं। यहां से फ्लाइट पकड़ कर उन्हें कोलकाता वापस लौटना था। तभी आसमान में बादल घिरने की वजह से अंधेरा छा गया और भारी बारिश शुरू हो गई। पायलट ने तुरंत हेलिकॉप्टर को साफ आसमान की ओर मोड़ दिया। कुछ ही देर में उन्हें भारतीय वायु सेना का सेवक एयरबेस नजर आया। पायलट ने हेलिकॉप्टर की वहां आपात लैंडिंग कराई। हेलिकॉप्टर में सीएम सहित सभी सुरक्षित हैं। उसमें एक वरिष्ठ पत्रकार और मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी मौजूद थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हेलीकॉप्टर से उतरते समय सीएम की कमर और पैर में चोट लग गई। इसके बाद एयरबेस पर ही उनकी प्राथमिक चिकित्सा हुई। वहां से वह सड़क मार्ग से बागडोगरा एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं। अपराह्न 3:30 बजे खबर लिखे जाने के समय वह बागडोगरा एयरपोर्ट पर फ्लाइट में सवार हो गई थीं। कोलकाता लौट कर उनकी आवश्यकता चिकित्सा हो सकती है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री ने जलपाईगुड़ी के मालबाजार में बैठक की। बैठक दोपहर एक बजे खत्म हुई। इसके बाद ममता जलपाईगुड़ी के क्रांति से हेलिकॉप्टर से रवाना हो गईं। वह बागडोगरा एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थीं। मौसम विभाग ने पहले ही जानकारी दी थी कि हल्की बारिश हो सकती है। क्रांति से बागडोगरा कॉप्टर तक यात्रा में 11 मिनट का समय लगना था लेकिन उड़ान के कुछ ही देर बाद बारिश शुरू हो गई थी।

MadhyaBharat 27 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.