Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भारत की संयुक्त राष्ट्र की मध्‍यस्‍थता वाली ब्लैक सी ग्रेन पहल के स्‍थगन पर चिंता
भारत की संयुक्त राष्ट्र की मध्‍यस्‍थता वाली ब्लैक सी ग्रेन पहल के स्‍थगन पर चिंता

निर्यात ने गेहूं और अन्य वस्तुओं की कीमतों को कम करने में योगदान दिया

 

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में संयुक्त राष्ट्र की मध्‍यस्‍थता वाली ब्लैक सी ग्रेन पहल के स्‍थगन को लेकर चिंता जताई है। भारत ने कहा है कि इस कदम से दुनिया, विशेष रूप से दक्षिण के सामने खाद्य सुरक्षा, ईंधन और उर्वरक आपूर्ति की चुनौतियां बढ़ने की संभावना है। यूक्रेन पर परिषद की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ब्रीफिंग डिबेट में, संगठन  में भारत के स्थायी मिशन के काउंसलर मधु सूदन ने कहा कि काला सागर अनाज सौदे ने यूक्रेन में शांति के लिए आशा की किरण प्रदान की थी और गेहूं तथा अन्‍य वस्‍तुओं  की कीमतों को कम करने में योगदान करने में मदद की थी। भारतीय राजनयिक ने कहा कि इस पहल के परिणामस्वरूप यूक्रेन से 90 लाख टन से अधिक अनाज और अन्य खाद्य उत्पादों का निर्यात हुआ है। उनका मानना ​​​​है कि निर्यात ने गेहूं और अन्य वस्तुओं की कीमतों को कम करने में योगदान दिया है, जो खाद्य कृषि संगठन के खाद्य मूल्य सूचकांक में गिरावट से स्पष्ट है।

 

MadhyaBharat 2 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.