Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कर्नाटक को नंबर-1 बनाने का रोडमैप लेकर आई है भाजपा : प्रधानमंत्री मोदी
new delhi, BJP , PM Modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास कर्नाटक के विकास का रोडमैप है जबकि कांग्रेस सिर्फ तुष्टीकरण, तालाबंदी और गाली को ही चुनावी मुद्दा बना रही है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कर्नाटक के बादामी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने तय किया है कि वह अपनी पुरानी आदत नहीं छोड़ेगी। वह तुष्टीकरण, तालाबंदी और गाली को ही चुनाव का मुद्दा बनाएगी। कांग्रेस के पास राज्य के विकास का कोई विजन नहीं है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह कौन सा पंजा है जो 01 रुपये में से 85 पैसे खा जाता है? कांग्रेस के इन्हीं कुकर्मों के कारण हमारा देश इतने दशकों तक पिछड़ा बना रहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन बीमारियों को कांग्रेस ने अपने बरसों के शासन में मजबूत किया अब भाजपा उन्हीं बीमारियों का परमानेंट इलाज कर रही है। कांग्रेस ने तय किया है कि वो अपनी पुरानी आदतें नहीं छोडेगी। वो तुष्टिकरण, तालाबंदी और गाली को ही चुनावी मुद्दा बनाएगी।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग आज भी देश-दुनिया में भारत को मदर ऑफ डेमोक्रेसी कहने की हिम्मत नहीं करते, ये सिर्फ भारत के लोकतंत्र पर हमला करते हैं। यही गुलामी की मानसिकता है जिससे आज भारत बाहर आ रहा है। भाजपा सरकार अपनी संस्कृति और अपनी विरासत के लिए समर्पित है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बेंगलुरु में मेगा रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी वहां पहुंचे हैं।

MadhyaBharat 6 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.