Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
NIA ने दाऊद इब्राहिम पर 25 लाख इनाम
NIA ने  दाऊद इब्राहिम पर 25 लाख इनाम

 

 पाकिस्तान देता आया है दाऊद को शरण 

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह है।  अब  नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने दाऊद पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।  NIA ने इसी साल 3 फरवरी को इनके खिलाफ एक FIR दर्ज की थी। इसमें दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील, अनीस इब्राहिम, जावेद चिकना और टाइगर मेमन के खिलाफ हथियारों की तस्करी, नार्को टेररिज्म, अंडरवर्ल्ड क्रिमिनल सिंडिकेट, मनी लॉन्ड्रिंग और गलत तरीके से जमीन हड़पने का आरोप लगाये गये हैं। इस FIR में इनके जैश और अलकायदा जैसे आतंकी संगठनों के साथ जुड़े होने का भी जिक्र है। इसके साथ ही  दाऊद गैंग के अन्य सदस्यों जैसे छोटा शकील पर 20 लाख रुपये, और अनीस इब्राहिम, जावेद चिकना और टाइगर मेमन पर 15-15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद  ने भी 25 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है। दाऊद पर 1993 के मुंबई बम धमाके के अलावा भारत में हुई कई आतंकी घटनाओं की साजिश रचने का आरोप है। यूनाइटेड नेशन्स के मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की लिस्ट में भी हाफिज सईद, मौलाना मसूद अजहर, सैयद सलाउद्दीन और अब्दुल रऊफ असगर के साथ दाऊद का नाम भी शामिल है। दौऊद इब्राहिम की अक्सर खबरे आती हैं की वह पकिस्तान। पकिस्तान उसको शरण देता है। भारत में स्लीपर सेल्स के जरिये आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है।  

MadhyaBharat 1 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.