Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
kedarnath dha,doors closed,winter

केदारनाथ धाम। बाबा केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज (कार्तिक मास शुक्ल पक्ष द्वितीया, वृश्चिक राशि, ज्येष्ठा नक्षत्र के शुभ मुहूर्त ) पर आज (बुधवार) प्रात: साढ़े आठ बजे विधि- विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गए। मंदिर को विशेष रूप से फूलों से सजाया गया। ढाई हजार से अधिक तीर्थयात्री इसके साक्षी बने। इस दौरान परिसर सेना बैंड की धुनों के साथ जय केदार और ऊं नमः शिवाय से गुंजायमान हो गया। इस मौके पर मौसम साफ रहा। आजकल केदारनाथ क्षेत्र आधा बर्फ की चादर ओढ़े है।

सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में कपाट खुले। इसके बाद पूजा- अर्चना और दर्शन के तत्पश्चात कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत स्वयंभू शिवलिंग से शृंगारअलग कर रावल भीमाशंकर लिंग की उपस्थिति में पुजारी शिवलिंग ने स्थानीय शुष्क पुष्पों, ब्रह्म कमल, कुमजा,राख से समाधि रूप दिया। इस दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय, मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह और तीर्थ पुरोहित समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। ठीक साढ़े छह बजे गर्भ गृह में समाधि पूजा का समापन किया गया। इसके बाद मंदिर के अंदर सभामंडप में स्थित छोटे मंदिरों को भी बंद किया गया । ठीक साढ़े आठ बजे केदारनाथ मंदिर के दक्षिण द्वार को बंद कर दिया गया। उसके तुरंत बाद पूरब द्वार को भी बंद किया गया।

इस अवसर पर भारतीय सेना, आईटीबीपी और दानी-दाताओं ने तीर्थयात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन किया। कपाट बंद होने के बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली हजारों तीर्थयात्रियों के साथ सेना के बैंड बाजों के साथ पैदल प्रथम पड़ाव रामपुर के लिए प्रस्थान कर गई।

बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय मंगलवार को केदारनाथ पहुंच गए थे। आज उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व शर्मा की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा और परिजन मौजूद रहे। यह सभी कपाट बंद होने के अवसर पर अजेंद्र अजय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में केदारनाथ यात्रा का सफलतापूर्वक समापन हो रहा है।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि कपाट खुलने की तिथि से मंगलवार रात्रि तक 19,57,850 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि आज केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेगी। 16 नवंबर को डोली गुप्तकाशी और 17 नवंबर को शीतकालीन पूजा स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी। इसके पश्चात शीतकालीन पूजास्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में केदारनाथ भगवान की शीतकालीन पूजा शुरू हो जायेगी।

इस मौके पर मंदिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती,बीकेटीसी मुख्यकार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, तहसीलदार दीवान सिंह राणा कार्याधिकारी आरसी तिवारी, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, थाना प्रभारी मंजुल रावत प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, देवानंद गैरोला उम्मेद नेगी, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी सहित जनप्रतिनिधि तीर्थपुरोहित एवं हज़ारों तीर्थयात्री मौजूद रहे। बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को बंद होंगे। गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार पूर्वाह्न बंद हो चुके हैं। यमुनोत्री धाम के कपाट आज दोपहर शीतकाल के लिए बंद हो रहे हैं।

MadhyaBharat 15 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.