Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जातीय जनगणना से बच रही है मोदी सरकार : कांग्रेस
new delhi,Modi government,Congress

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार जातीय जनगणना से बच रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी बिहार में हुई जातीय जनगणना का समर्थन करती है और वर्ष 2024 में अगर केन्द्र में कांग्रेस सत्ता में आई तो देश में जातीय जनगणना कराएगी।

 

यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि वह ओबीसी समाज से हैं लेकिन वह ओबीसी समाज के हितों की रक्षा के लिए गंभीर नहीं हैं। यादव ने कहा कि बिहार सरकार ने जाति आधारित गणना के जो आंकड़े जारी किए हैं, उससे देश की राजनीतिक दिशा बदल गई है। इससे लोगों को मालूम होगा कि देश में ऐसी जनसंख्या है, जिसे राजनीतिक, आर्थिक या सामाजिक रूप से दरकिनार नहीं किया जा सकता। वर्ष 2011 में हुई जाति जनगणना की रिपोर्ट जारी करने को लेकर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने दबाव बनाया लेकिन मोदी सरकार इस मुद्दे पर कुछ सुनने को तैयार नहीं है।

यादव ने कहा कि कांग्रेस कभी भी ओबीसी समाज के हितों से समझौता नहीं करती है। सरकार बनने पर शासन-प्रशासन में भी ओबीसी समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में किसी भी क्षेत्र में ओबीसी समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है।

MadhyaBharat 3 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.