Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आप विधायक बलजिंदर कौर को पति के थप्पड़ मारने का वीडियो
आप विधायक बलजिंदर कौर को पति के थप्पड़ मारने का वीडियो

 

वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी पर उठ रहे सवाल 

पंजाब से आम आदमी पार्टी विधायक बलजिंदर कौर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जानकर वायरल हो रहा है। वीडियो में उनके पति उन्हें सरेआम थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। ये घटना 10 जुलाई की की बताई जा रही है। वीडियो में तलवंडी से दो बार की विधायक बलजिंदर कौर कुछ लोगों के साथ अपने पति सुखराज सिंह के साथ बहस करते हुए देखी जा सकती हैं। इसी दौरान सुखराज सिंह अचानक उठकर कौर को थप्पड़ मारते हुए दिखते हैं। इस बीच वहां मौजूद लोगों बीच-बचाव भी किया । वीडियो आने के बाद  आम आदमी पार्टी को लेकर तमाम तरह के कमेंट्स किये जा रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कई लोगों के सामने इस तरह थप्पड़ खाकर महिला विधायक रोने लगती हैं। इस मामले को लेकर पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि वीडियो को लेकर वो इस घटना का स्वत: संज्ञान लेंगी। आम आदमी पार्टी की ओर से भी इस पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन मामले के राजनीतिक रंग लेने के आसार दिख रहे हैं। फिलहाल विधायक ने इस पर कोई  टिप्पणी नहीं की है। खुद को ईमानदारों और साफ़ सुथरी पार्टी मानने वाली आम आदमी पार्टी पर भ्र्ष्टाचार से लेकर व्यवहार को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। दिल्ली के दो मंत्रियों पर भ्र्ष्टाचार को लेकर जांच चल रही है। 

MadhyaBharat 2 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.