Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जहांगीरपुरी एसएचओ पर गिरी गाज
new delhi, Jahangirpuri SHO ,attacked

नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा के बाद एसएचओ राजेश कुमार पर गाज गिरी है। उन्हें एसएचओ के पद से हटाकर अगली तैनाती तक के लिए जिले से अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह नए एसएचओ अरुण कुमार लेंगे। माना जा रहा है कि जहांगीरपुरी में जिस तरह से दो समुदायों के बीच बवाल मचा था और दिल्ली पुलिस की जमकर किरकिरी हुई थी, उस कारण ही एसएचओ पर गाज गिरी है।

हालांकि पुलिस मुख्यालय का कहना है कि एसएचओ का तबादला एक रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा है। वहीं सूत्रों की मानें तो एसएचओ को थाना से हटाने के लिए पहले ही जिले की तरफ से मुख्यालय से सिफारिश की गई थी। इसमें यह कहा गया था कि एसएचओ को यहां से हटाया जाए। बहरहाल राजेश कुमार जिले में ही तैनात रहेंगे। माना जा रहा है कि जबतक उनकी कहीं तैनाती नहीं कर दी जाती है, तब तक वे जिले में काम करेंगे।

अब तक हुई कार्रवाई

जहांगीरपुरी हिंसा मामले को लेकर स्थानीय पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच आरंभ की, लेकिन बाद में जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। स्थानीय पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम अबतक इस मामले में 33 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि तीन नाबालिग आरोपितों को भी दबोच चुकी है। जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम अभी कई और संदिग्ध आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

क्या है पूरा मामला

राजधानी के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर पथराव हुआ था और आगजनी की घटनाएं हुईं थीं। भारी हंगामा हुआ था। कुशल सिनेमा के पास उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया था और कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए थे। कई गाड़ियों को आग के हवाले भी कर दिया गया था। हिंसा व आगजनी की इस घटना में आठ पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक समेत कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। सभी घायलों को बाबू जगजीवनराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

MadhyaBharat 9 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.