Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सूरत सीट से कांग्रेस उम्मीदवार निलेश कुंभाणी का नामांकन रद्द
surat, Congress candidate,seat canceled

सूरत। सूरत लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार व कांग्रेस नेता निलेश कुंभाणी का नामांकन रद्द कर दिया गया है। भाजपा की ओर से कुंभाणी के तीन समर्थकों के हस्ताक्षर पर सवाल उठाया गया था। इसके बाद कलक्टर ने तीनों समर्थकों को हाजिर होने को कहा था लेकिन तीनों के हाजिर न होने पर कुंभाणी का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। दूसरी ओर मामले में कांग्रेस ने हाई कोर्ट जाने का निर्णय किया है।

 

सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार निलेश कुंभाणी के नामांकन को लेकर भाजपा की ओर से आपत्ति जतायी गई थी। निलेश कुंभाणी के नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले तीन समर्थकों ने शपथपत्र के जरिए कहा था कि यह उनके हस्ताक्षर नहीं है। इसे लेकर भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल के चुनावी एजेंट दिनेश जोधाणी ने आपत्ति दर्ज करते हुए मामला कलक्टर कार्यालय में उठाया था। बाद में कुंभाणी ने अपने तीनों समर्थकों के अपहरण होने की भी आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत उमरा थाने में की थी। इस मामले में कुंभाणी ने शनिवार को ही तीन कथित गायब समर्थकों के लिए हाई कोर्ट में हेबियस कोर्पस और कलक्टर कार्यालय में उम्मीदवारी पत्र रद्द करने के विरोध में 3 आवेदन दिए थे। उम्मीदवारी पत्र रद्द करने के विरोध में रविवार को कलक्टर कार्यालय में सुनवाई की गई, जिसके बाद कुंभाणी का नामांकन फार्म रद्द कर दिया गया है। कुंभाणी को तीनों समर्थकों के हाजिर कराने को कहा गया था, लेकिन वे तीनों को हाजिर करने में विफल रहे।

अर्जुन मोढवाडिया और हार्दिक पर लगाए आरोप

कांग्रेस के जोनल प्रवक्ता अनूप राजपूत ने कहा कि निलेश कुंभाणी का फार्म रद्द करने के लिए भाजपा विधायक हार्दिक पटेल और कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए अर्जुन मोढवाडिया ने षडयंत्र रचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थकाें के कथित अपहरण में इन दोनों नेताओं के हाथ होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि जब हार्दिक और अर्जुन मोढवाडिया कांग्रेस में थे तो उनका निलेश कुंभाणी और उनके आसपास के लोगों के साथ घनिष्ठ संबंध थे।ऐसे में यह प्रबल संभावना है कि कुंभाणी के नामांकन रद्द करने में इन दोनों नेताओं की संदिग्ध भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस इसकी जांच करेगी तो निश्चित रूप से दोनों नेताओं की भूमिका सामने आएगी। कांग्रेस के वकील बाबू मांगुकिया ने इसे लोकतंत्र के अपहरण की बात कही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है। दूसरी ओर कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद असलम साइकिलवाल ने कांग्रेस उम्मीदवार निलेश कुंभाणी के नामांकन रद्द होने की पूरी जिम्मेदारी कुंभाणी पर ही थोपी है। उन्होंने कहा कि कुंभाणी ने अपने सगे-संबंधियों और व्यवसाय भागीदार को समर्थक बनाया था। ऐसे में यदि वे कांग्रेस संगठन से राय-विमर्श कर समर्थक तय करते तो पार्टी की जिम्मेदारी होती। अभी के हालात में उन्होंने कांग्रेस संगठन के बजाय अपने रिश्तेदार पर भरोसा जताया है, जिसका खमियाजा हुआ कि उनका नामांकन रद्द हो गया है।

MadhyaBharat 21 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.