Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
शिंदे का दावा- अगले विधान सभा चुनाव में 50 से ज्यादा सीटें जीतेंगे
mumbai, CM Shinde claims, assembly elections

मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को देर रात समर्थक विधायकों से एक बैठक में कहा कि अजीत पवार के शपथ ग्रहण की जानकारी उन्हें पहले से थी। यह सब आगामी राजनीति के तहत किया गया है। उनकी पार्टी आगामी विधान सभा चुनाव में 50 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सभी सीटें जीतेगी।

 

दरअसल, अजीत पवार सहित राकांपा के नौ मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद शिंदे समूह में नाराजगी दिख रही है। शिंदे गुट की मंगलवार को देर रात हुई कोर कमेटी की बैठक में इसी नाराजगी की वजह से दो समर्थक विधायक आपस में भिड़ गए। इसी वजह से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपना पूर्वनियोजित दौरा छोड़कर नागपुर से मुंबई लौटना पड़ा। इसके बाद बुधवार को देर रात मुख्यमंत्री आवास पर जनप्रतिनिधियों की आपात बैठक बुलाई गई।

 

इस बैठक में सभी विधायकों ने शिंदे सरकार में अजीत पवार सहित 9 राकांपा नेताओं के शामिल होने पर नाराजगी जताई। सभी विधायकों और सांसदों की नाराजगी सुनने के बाद सीएम शिंदे ने कहा कि अजीत पवार उनसे पहले भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाना चाहते थे। भाजपा और उनका गठबंधन विचारों पर आधारित है, जबकि राकांपा का सरकार में आना भविष्य की राजनीति के तहत है।

शिंदे ने समर्थक विधायकों से कहा कि आगामी चुनाव में उनकी पार्टी की 50 से ज्यादा सीटों पर लड़ेगी और सभी सीटें जीतेगी। इसलिए भविष्य की राजनीति को देखते हुए उन्होंने अजीत पवार को सरकार में स्वीकृति दी है। इसके बाद शिंदे समूह के विधायकों की नाराजगी दूर हुई है। कयास लगाया जा रहा है कि बहुत जल्द सरकार में शामिल राकांपा गुट के मंत्रियों को नए विभाग भी दिए जाएंगे।

MadhyaBharat 6 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.