Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दक्षिण कोरिया में कल रात मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या 151 हुई
दक्षिण कोरिया में कल रात मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या 151 हुई

 

लोगों की मृत्यु पर राष्ट्रीय शोक की घोषणा , आधा झंडा झुकाने का निर्देश

 

दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में कल रात मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या एक सौ 51 हो गई है। एक सौ 80 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। सोल के इतावॉन में हैलोइन मनाने के लिए एकत्र हुई भारी भीड़ में भगदड़ मच जाने से यह हादसा हुआ। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। कई घायलों की हालत काफी गंभीर है। घटना के कारणों के बारे में प्रामाणिक ब्यौरा अभी नहीं मिला है। स्थानीय मीडिया का अनुमान है कि हैलोइन मनाने के लिये लगभग एक लाख लोग इतावॉन में एकत्र थे। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने भगदड में एक सौ 51 लोगों की मृत्यु पर राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है और आधा झंडा झुकाने का निर्देश दिया है। भगदड के एक दिन बाद यून ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए इसे भयावह दुर्घटना बताया है। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात दुर्घटना के कारण का पता लगाना और ऐसी दुर्घटना दोबारा होने से रोकना है। कोविड प्रतिबंध हटने के बाद दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन उत्सव चल रहा था। उत्सव में एक लाख से अधिक लोग हिस्सा ले रहे थे। हताहतों की संख्या बढने की संभावना है।

MadhyaBharat 30 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.