Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची में कई अहम लोगों के नाम
jammu,  BJP

जम्मू । 90 सदस्यीय जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को अपने 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहले चरण के 15, दूसरे चरण के 10 और तीसरे चरण के 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। पहली लिस्ट में पूर्व डिप्टी सीएम निर्मल सिंह व कविन्द्र गुप्ता को टिकट नहीं दिया गया है।

 

 

 

पार्टी ने जम्मू क्षेत्र में अपने गढ़ों के अलावा पंपोर, शोपियां, अनंतनाग पश्चिम और अनंतनाग सहित कुछ कश्मीर निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार शाम को बैठक की थी। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में मतदान होने जा रहे हैं। मतगणना 4 अक्टूबर को होगी। 2014 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 25 सीटें जीती थीं।

 

 

 

इन नामों के अनुसार प्रथम चरण में इंजीनियर सैयद शौकत गयूर पांपोर से, अर्शीद भट राजपोरा से, जावेद अहमद कादरी शोपियां से, मोहम्मद रफीक वानी अनंतनाग पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। एडवोकेट सैयद वजाहत अनंतनाग से, शगुन परिहार किश्तवाड़ और गजय सिंह राणा डोडा से चुनाव लड़ेंगे। श्रीगुफवाड़ा बिजबेहरा से सोफी यूसुफ, शानगुस अनंतनाग से चुनाव लड़ेंगे। इंदरवल से तारिक कीन, पाडेर नागसेनी सीट से सुनील शर्मा, भदरवाह से दिलीप सिंह परिवार, बनिहाल से सलीम भट्ट, रामबन से राकेश ठाकुर और डोडा पश्चिम से शक्ति राज परिहार का नाम शामिल हैं।

 

 

 

द्धितीय चरण में हब्बाकदल से अशोक भटट, गुलाबगढ़ से मोहम्मद अकरम चौधरी, रियासी से कुलदीप राज दुबे, श्रीमाता वैष्णो देवी से रोहित दुबे, कालाकोट-सुन्दरबनी से ठाकुर रणधीर सिंह, बुधल से चौधरी जुल्फीकार अली, थन्नामंडी से मोहम्मद इकबाल मलिक, सुरनकोट से सैयद मुश्ताक अहम्मद बुखारी, पुंछ हवेली से चौधरी अब्दुल गनी, मेंढर से मुर्तजा गनी चुनाव लड़ेंगे।

 

 

 

तृतीय चरण में उधमपुर से पवन गुप्ता, चिनैनी से बलवंत मनमोटया, रामनगर से सुनील भारद्धाज, बनी से जीवन लाल, बिलावर से सतीश शर्मा, बसोहली से दर्शन सिंह, जसरोटा से राजीव जसरोटिया, हीरानगर से अधिवक्ता विजय कुमार शर्मा, रामगढ़ से डॉ. देविन्द्र कुमार मणियाल, साम्बा से सुरजीत सिंह सलाथिया, विजयपुर से चन्द्र प्रकाश गंगा, सुचेतगढ़ से घारू राम भगत, आरएस पुरा-जम्मू दक्षिण से डॉ. नरिन्द्र सिंह रैना, जम्मू पूर्व से युद्धवीर सेठी, नगरोटा से डॉ. देविन्द्र सिंह राणा, जम्मू पश्चिम से अरविंद गुप्ता, जम्मू उतर से शाम लाल शर्मा, अखनूर से मोहन लाल भगत व छम्ब से राजीव शर्मा को विधानसभा का टिकट दिया गया है।

MadhyaBharat 26 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.