Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बिहार: शराब तस्कर ने दारोगा को गाड़ी से रौंद कर मार डाला
begusarai, Bihar, Liquor smuggler killed

बेगूसराय। बेगूसराय में बेखौफ शराब तस्कर ने बीती रात पुलिस पदाधिकारी को गाड़ी से रौंद कर उसकी जान ले ली। गाड़ी की चपेट में आकर एक हवलदार भी घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी पुलिसकर्मी शराब तस्कर की गाड़ी को रोकने का प्रयास कर रहे थे।

एसपी योगेन्द्र कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बुधवार सुबह बताया कि मंगलवार देर रात नावकोठी थानाध्यक्ष (पुअनि) खामस चौधरी को जानकारी मिली कि ऑल्टो कार से कोई व्यक्ति शराब ले जा रहा है। जिसके बाद रात्रि गश्ती गाड़ी भेजी गई। रात के 12:30 बजे ऑल्टो कार रोकने के लिए छतौना बूढ़ी गंडक नदी पुल के पास पुलिस गाड़ी लगाकर पुअनि खामस चौधरी खुद तीन होम गार्ड जवान के साथ खड़े थे। ऑल्टो कार वाले ने पुलिस की गाड़ी देख अपनी स्पीड बढ़ा दी और खामस चौधरी को रौंदते हुए निकल गई। सिर में गंभीर चोट के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस दौरान एक होमगार्ड जवान दरियापुर निवासी बालेश्वर यादव को भी चोट लगी, जिसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के तुरंत बाद बखरी एसडीपीओ चंदन कुमार, सीआई बखरी, एसएचओ नावकोठी के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। एसडीपीओ बखरी के नेतृत्व में विशेष टीम बना दी गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, पुलिस कर्मियों में भी भारी आक्रोश है।

मधुबनी जिले के राहिका थाना क्षेत्र स्थित मारर गांव के भोला चौधरी के पुत्र खामास चौधरी 2009 बैच के दारोगा थे। 2013 में उनकी ज्वाइनिंग हुई और करीब चार साल से बेगूसराय में तैनात थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पत्नी कल्पना सहित अन्य लोगों की भीड़ जुट गई है। पोस्टमार्टम कर पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम संस्कार के लिए शव पैतृक गांव भेजने की तैयारी चल रही है।

MadhyaBharat 20 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.