Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नार्काे-आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़
jammu, Narco-terrorist ,module busted

कुपवाड़ा। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तीन लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और प्रतिबंधित सामान बरामद करके एक नार्काे-आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 

 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले के करनाह इलाके में पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि एक व्यक्ति हेरोइन के लिए खरीदार ढूंढने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद पुलिस और सेना ने एक जाल बिछाया। उसके बाद करीब 500 ग्राम हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

 

प्रवक्ता ने बताया कि इन लोगों की पहचान खावरपरब करनाह निवासी शफीक अहमद शेख और बागबल्ला निवासी तारिक अहमद मलिक के रूप में हुई है। प्रवक्ता ने बताया कि आगे की जांच में तीन पिस्तौलें और साधपुरा निवासी परवेज अहमद पठान के रूप में पहचाने गए एक अन्य व्यक्ति की मौजूदगी का पता चला।

 

 

उन्होंने बताया कि पठान को पुलिस और सेना की संयुक्त छापेमारी में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से तीन पिस्तौलें, 76 पिस्तौल राउंड, छह पिस्तौल मैगजीन और करीब पांच किलोग्राम संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया गया।

 

प्रवक्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की पूछताछ और विस्तृत जांच जारी है।

MadhyaBharat 15 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.