Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पंजाब राज्यपाल ने विधानसभा के विशेष सत्र को बुलाने का आदेश वापस लिया
पंजाब राज्यपाल ने विधानसभा के विशेष सत्र को बुलाने का आदेश वापस लिया

 

आप संयोजक केजरीवाल ने कहा यह जनतंत्र की हत्या है  

पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कभी खुद के लोगों से परेशान तो कभी बीजेपी से परेशान है पंजाब में आम आदमी पार्टी। हाल ही में पंजाब के सीएम को जर्मनी में शराब पीने के कारण हवाई जाहज से उतारने की खबरे आई।  हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई।  और अब पंजाब राज्यपाल ने बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र को बुलाने का आदेश वापस ले लिया है। 2 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने 20 सितंबर को अनुमति दे दी थी। लेकिन दो दिनों के भीतर ही राज्यपाल ने ये आदेश वापस ले लिया। राज्यपाल के इस फैसले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति शुरु हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने इस पर बयान देते हुए कहा कि इस तरह से जनतंत्र को खतरा है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि जब ऑपरेशन लोटस फेल हो गया, तो बीजेपी ने आदेश वापस लिये जाने का दबाव बनाया। वहीं पंजाब के राज्यपाल की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि ऐसा करने के लिए "विशिष्ट नियमों की अनुपस्थिति" के कारण पंजाब सरकार द्वारा विश्वास प्रस्ताव के लिए बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र का आदेश वापस ले लिया है। सरकार को विश्वास प्रस्ताव लाने का अधिकार, पंजाब विधानसभा की नियमावली में नहीं है। इसलिए जो मंजूरी 20 सितंबर को दी गई थी उसे वापिस लिया जाता है। नियम अनुसार  विधानसभा की प्रक्रिया नियम एवं संचालन नियमावली के नियम 58(1) के अनुसार ही सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। विधानसभा के रूल्स आफ बिजनेस के चैप्टर दस में केवल अविश्वास प्रस्ताव लाने का जिक्र है जो विपक्ष के विधायक लाते हैं। जब इसका नोटिस दिया जाता है तो स्पीकर सरकार से बहुमत साबित करने के लिए दिन और समय निश्चित करता है। जब तक सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हो जाता, तब तक यह माना जाता है कि सरकार बहुमत में है।विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर दविंदर सिंह ने बताया कि सरकार के लिए विश्वास मत लाने के लिए विशेष सत्र बुलाना असंवैधानिक था। पंजाब विधानसभा के किसी विधायक ने सरकार के खिलाफ अविश्वास जाहिर नहीं किया है। यह खुद ही ऑपरेशन लोटस को बहाना बनाकर ड्रामा रच रहे हैं। अब देखना यह होगा कि पंजाब में अब केजरीवाल का नया दांव क्या होगा। संविधान में इन सबको लेकर क्या कहा गया है। क्या पंजाब राजनीति का शिकार हो रहा है या फिर केजरीवाल फिर नया दांव खेलने वाले हैं। 

 

MadhyaBharat 22 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.