Since: 23-09-2009
अरुण यादव ने कहा कांग्रेस सरकार के साथ आएगी
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को खंडवा में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव को भाजपा में आने का निमंत्रण दिया। जिसपर उन्होंने पलटवार किया है। आर्यन यादव ने कहा कि हम सत्ता में जरूर आंएगे पर भाजपा के साथ नहीं कांग्रेस की सरकार बनाकर आएंगे। कांग्रेस ने मुझे औश्र मेरे परिवार को बिना मांगे ही बहुत कुछ दिया है। आपने कांग्रेस के एक छोटे से कार्यकर्ता को सत्ता में आमंत्रित किया, उसके लिए धन्यवाद। प्रदेश कांग्रेस द्वारा यादव की ओर से बयान जारी कर कहा कि हम सत्ता में कमल नाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाकर आएंगे। कांग्रेस हमारे लिए मां है। इसने मेरे पिता को विधायक, सांसद, मंत्री, उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जैसे पदों पर सुशोभित किया। मुझे सांसद, केंद्रीय मंत्री, पार्टी का राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दीं। छोटे भाई सचिन याव को विधायक और मंत्री बनाया। अपने राजनीतिक और व्यावसायिक हितों के लिए पार्टी से धोखा की सोच हमारे परिवार की नहीं है। अरुण यादव ने भाजपा के निमंत्रण को साफ़ तौर पर इंकार कर दिया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |