Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जनता के अधिकारों को कमजोर कर रही सरकार : प्रियंका
palanpur, Government,Priyanka

पालनपुर। बनासकांठा जिले के लाखणी में कांग्रेस की न्याय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महंगाई, बेरोजगारी समेत विभिन्न मुद्दों पर केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा।

प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाते हुए प्रियंका वाड्रा ने कहा कि उन्होंने जनता के अधिकारों को कमजोर किया है। एक जमाने में प्रधानमंत्री देश की जनता के गांव-घरों में जाते थे तो लोग-बाग उनसे अपना हक मांगते थे। सड़क-पानी के लिए जनता कहती थी। यह पहले की राजनीति की नींव महात्मा गांधी ने डाली थी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे देश की जनता से कट कर कुछ सीमित लोगों तक सिमट गए हैं।

अपने भाई राहुल को शहजादा कहने पर प्रियंका ने कहा कि इस शहजादे ने देश की 4000 किलोमीटर यात्रा की है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले हैं, लोगों की समस्याओं को जाना है। प्रियंका ने केन्द्र सरकार को पेपर लीक, किसानों की कर्ज माफी, खेती के सामान पर जीएसटी आदि मुद्दों पर घेरने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों की कर्ज माफी के लिए स्थाई आयोग बनाएगी। खेती के सामान से जीएसटी हटा देंगी। फसल नुकसान पर 30 दिनों के अंदर भुगतान की नीति बनाई जाएगी। साथ ही देशभर में न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये करने का लोगों को भरोसा दिलाया।

MadhyaBharat 4 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.