Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पार्टी से जो चले गए उन्हें वापस नहीं बुलाएंगेः शरद पवार
mumbai, called back, Sharad Pawar

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी में बगावत पर कहा कि जो लोग चले गए उन्हें नहीं बुलाएंगे, लेकिन वे नहीं चाहते पार्टी में टकराव और बढ़े। भतीजे अजीत पवार द्वारा उनकी उम्र के बारे में उठाए गए सवाल पर शरद पवार ने कहा कि न टायर हूं, न रिटायर हूं, मैं फायर हूं।

 

शरद पवार ने नासिक में पत्रकारों से कहा कि उनकी उम्र को लेकर सवाल खड़ा किया गया। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई 84 साल की उम्र में हमसे अधिक और चुस्ती से काम करते थे। जिन लोगों ने यह सवाल खड़ा किया है, उनके कैबिनेट में 78 साल से अधिक उम्र के भी हैं। वे किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहते। शरद पवार ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 23 प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए, कार्यकारिणी के चार को छोड़कर सभी सदस्य उपस्थित थे, लेकिन पार्टी को अवैध बताने वाले सारे रिकॉर्ड रखने के लिए जिम्मेदार थे। अगर जिम्मेदार लोगों ने रिकार्ड ठीक से नहीं रखा होगा तो गाज उन पर गिरेगी।

 

शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल, अजीत पवार और छगन भुजबल पर जमकर निशाना साधा और उन्हें आईना दिखाया। शरद पवार ने कहा कि प्रफुल्ल पटेल लोकसभा चुनाव हार गए थे, फिर भी 10 साल तक केंद्रीय मंत्री बनाया। संगमा की बेटी को केंद्रीय मंत्री बनाया। वे चाहते तो सुप्रिया सुले को भी केंद्रीय मंत्री बना सकते थे। इसी तरह छगन भुजबल जब मुंबई में विधानसभा चुनाव हार गए तो उन्हें नासिक से विधानसभा सदस्य बनाया। सुप्रिया सुले की जगह अजीत पवार को महत्वपूर्ण पदों पर बिठाया। इसके बाद भी उनपर परिवारवाद का आरोप लगाया नहीं जा सकता। वे खुद पार्टी में परिवारवाद के खिलाफ रहे हैं। पवार ने साफ कहा कि उनके रुकने का समय वह खुद तय करेंगे। राजनीति में जब तक आप काम कर सकते हैं, जब तक जनता आपको चाहती है, तब तक कोई आपको रिटायर नहीं कर सकता।

MadhyaBharat 8 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.