Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
झारखंड के साहिबगंज में कोयला लदी मालगाड़ी बेपटरी
sahibganj, Coal laden ,goods train derails

साहिबगंज । राज्य के साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड के तेलो बथान टोला में मालगाड़ी का वैक्यूम काटने के कारण ट्रेन बेपटरी हो गयी। गनीमत रही कि इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटनास्थल पर ट्रैक को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। अनुमान है कि ट्रैक को दुरुस्त करने में तीन दिन का समय लग सकता है। फरक्का से क्रेन और कई तरह की मशीनें मंगाई जा रही हैं। इस हादसे से एनटीपीसी को लाखों के नुकसान का अनुमान है।

बताया जाता है कि रविवार सुबह करीब 3.30 बजे एनटीपीसी का कोयला लेकर ललमटिया से फरक्का जा रही एक मालगाड़ी बेपटरी हो गयी। ट्रेन की चार बोगी बोरियो प्रखंड के तेलो बथान टोला के पास बेपटरी हो गई। रात दो बजकर 30 मिनट के करीब कोयला चोरों के द्वारा मालगाड़ी का वैक्यूम खोल देने के कारण ट्रेन घंटों रुकी रही। इसके बाद जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी वैसे ही मालगाड़ी की चार कोयला लदी बोगी रेलवे ट्रैक से नीचे उतर गई। इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एनटीपीसी फरक्का के जीएम और डीजीएम ने घटनास्थल का मुआयना किया। ये घटना कैसे घटी इसकी भी जानकारी ली जा रही है।

कोयला लदी ट्रेन ललमटिया से फरक्का थर्मल पावर के लिए जा रही थी लेकिन इस हादसे से कोयला आपूर्ति ठप हो गयी है। प्रतिदिन इस रूट में छह मालगाड़ी का परिचालन होता है। इसमें तीन खाली और तीन मिट्रिक टन कोयला लेकर ट्रेन जाती है। प्रतिदिन तीन कोयला लदी ट्रेन फरक्का जाती है। रविवार को भी कोयला लदी 48 बोगी को लेकर मालगाड़ी जा रही थी। इसी दौरान ये हादसा हो गया। एक बोगी में 70 मिट्रिक टन कोयला रहता है यानी तीन हजार 360 मिट्रिक टन कोयला लेकर ये मालगाड़ी जा रही थी।

MadhyaBharat 17 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.