Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अमरीका में संसदीय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू
अमरीका में संसदीय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू

चार करोड़ 20 लाख से अधिक मतदाताओं ने इस्तेमाल किया

अमरीका में संसदीय चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चार करोड़ 20 लाख से अधिक मतदाता डाक आदि माध्‍यमों से अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल कर चुके हैं। अमरीका में अधिकांश मतदाताओं को व्यक्तिगत रूप से या फिर मेल के माध्‍यम से मतदान करने की अनुमति दी जाती है। प्रतिनिधि सभा की 435 सीटों के लिए आज वोट डाले जाएंगे जबकि ऊपरी सदन सीनेट की 35 सीटों के लिए मतदान होना है। इसके अलावा 50 में से 36 प्रान्‍तों के लिए गवर्नर का चुनाव भी किया जाएगा। डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन उम्‍मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इन चुनावों में गर्भपात के अधिकार, प्रवास, अपराध और मंहगाई जैसे कुछ प्रमुख मुद्दे छाए हुए हैं। राष्‍ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प भी रैलियां कर रहे हैं।बाइडन के कार्यकाल में शेष दो साल अमेरिकी संसद पर किसका नियंत्रण रहेगा। इसके लिए 50 राज्यों के 435 सीटों पर मतदान होना है। इसमें बहुमत के लिए 218 सीटें चाहिए। इसमें यदि रिपब्लिकन पार्टी की जीत होती है तो 3 जनवरी 2023 से 3 जनवरी 2025 तक देश की संसद के सभी फैसले उनके हाथ में रहेंगे। ट्रंप ने राष्ट्रपति का पद छोड़ने के बाद रिपब्लिकन पार्टी पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। अमेरिका में हाउस आफ रिप्रजेंटेटिव्स में 435 सीट हैं, ऊपरी सदन में 100 सीट हैं। रिप्रजेंटेटिव्स का कार्यकाल 2 साल का है, हर 2 साल बाद चुनाव होता है। सीनेट सदस्य 6 साल तक रहते हैं, इनमें एक तिहाई का चुनाव हर 2 साल में होता है।  50 राज्यों के 435 सीटों पर वोटिंग हो रही। निचले सदन हाउस आफ रिप्रजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों पर, जबकि ऊपरी सदन की एक तिहाई यानी 34 सीट पर चुनाव है।

 

MadhyaBharat 8 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.