Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ईडी ने महाराष्ट्र में 315 करोड़ रुपये की 70 संपत्तियां जब्त कीं
mumbai, ED seizes ,Maharashtra

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, सिल्लोड, जलगांव और कच्छ आदि इलाकों में कार्रवाई करते हुए 315 करोड़ रुपये की 70 संपत्तियों को जब्त किया है।

 

सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम ने राजमल लखीचंद ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड, आरएल गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड, मनराज ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य बैंक धोखाधड़ी मामलों में 13 अक्टूबर से मुंबई, ठाणे, जलगांव सहित 70 जगह पर कार्रवाई शुरू की थी। इसके बाद ईडी के अधिकारियों ने कुल 315 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

इससे पहले ईडी की टीम ने अगस्त महीने में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद ईश्वरलाल जैन के जलगांव स्थित राजमल लखीचंद ज्वैलर्स पर छापा मारा था। 24 घंटे तक गहन तलाशी के बाद ईडी ने राजमल लखीचंद ज्वेलर्स के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। इसी मामले के तहत ईडी ने सूबे में विभिन्न जगह कार्रवाई कर 315 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

MadhyaBharat 15 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.