Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
कांग्रेस की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी
new delhi, caste census , Congress forms government

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने कहा कि जातिगत जनगणना समय की मांग है। कांग्रेस की सरकार बनी को हम जातिगत जनगणना कराएंगे।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ओबीसी समुदाय को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। इसलिए जातिगत जनगणना कराई जानी चाहिए। देश में बड़ी आबादी ओबीसी समाज की है लेकिन उनका शासन और सत्ता में हिस्सेदारी कम है।

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि वो ओबीसी के लिए बहुत काम करते हैं। अगर वे ओबीसी के लिए काम करते हैं, तो 90 सचिवों में से सिर्फ 03 सचिव ओबीसी से क्यों हैं? ये ओबीसी ऑफिसर्स देश के बजट का कितना और क्या कंट्रोल कर रहे हैं?

राहुल ने कहा कि भाजपा ने ओबीसी सांसदों को कोई अधिकार नहीं दिया है। उनके पास न तो पावर है, न ही कोई निर्णय ले सकते हैं। कांग्रेस सरकार आएगी तो जातिगत जनगणना कराएंगे। उससे देश को पता चलेगा कि ओबीसी, दलित और आदिवासी कितने हैं। उन्हें देश चलाने में भागीदारी मिलेगी।

राहुल ने कहा कि यह सरकार महिलाओं को भी उनका हक देना नहीं चाहती है। महिला आरक्षण विधेयक बिना जनगणना और परिसीमन के भी लागू किया जा सकता है और महिलाओं को उनका हक दिया जा सकता है। संसद के इस विशेष सत्र का मुख्य मुद्दा महिला आरक्षण था लेकिन इसके साथ दो शर्तें भी थीं कि महिला आरक्षण करने से पहले जनगणना और परिसीमन करवाना होगा, जिसे करने में कई साल लगेंगे। सच्चाई ये है कि महिला आरक्षण को आज लागू किया जा सकता है। संसद और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण दिया जा सकता है लेकिन मोदी सरकार गुमराह कर रही है।

MadhyaBharat 22 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.