Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कॉप-28 में भाग लेने प्रधानमंत्री मोदी जाएंगे दुबई
new delhi, Prime Minister Modi , COP-28

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 30 नवंबर से 01 दिसंबर तक संयुक्त अरब अमीरात के दुबई की यात्रा करेंगे। विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी) के भागीदारों के 28वें सम्मेलन (कॉप-28) का उच्चस्तरीय खंड है। कॉप-28 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात की अध्यक्षता में 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक किया जा रहा है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। यूएनएफसीसीसी के भागीदारों का सम्मेलन जलवायु परिवर्तन की साझा चुनौती से निपटने की दिशा में सामूहिक कार्रवाई को गति प्रदान करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।

ग्लासगो में कॉप-26 के दौरान प्रधानमंत्री ने शिखर सम्मेलन में भारत के अभूतपूर्व योगदान के रूप में "पंचामृत" नामक पांच विशिष्ट लक्ष्यों की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री ने उस अवसर पर पर्यावरण के लिए मिशन लाइफस्टाइल की भी घोषणा की थी। भारत की जी-20 अध्यक्षता का जलवायु परिवर्तन एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता वाला क्षेत्र रहा है और हमारी अध्यक्षता के दौरान नई दिल्ली के नेताओं की घोषणा और अन्य परिणामों में महत्वपूर्ण नए कदम उठाए गए हैं। कॉप-28 इन सफलताओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा।

MadhyaBharat 26 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.