Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री मोदी और जमैका के प्रधानमंत्री के बीच द्विपक्षीय वार्ता
new delhi,Bilateral talks, Prime Minister Modi and Prime Minister

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस के बीच मंगलवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने संबंधों को अधिक मजबूत करने और व्यापार, निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल परिवर्तन, विकास साझेदारी, शिक्षा, क्षमता निर्माण और लोगों से लोगों से संपर्कों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस के बीच मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त पत्रकार सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान दोनों नेताओं की उपस्थिति में भारत और जमैका के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान किया गया।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर  कहा कि भारत और जमैका के संबंध साझा इतिहास, लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के बीच संबंधों की मजबूती पर टिके हुए हैं। दोनों देशों को चार सी कल्चर (संस्कृति), क्रिकेट, कॉमनवेल्थ (राष्ट्रमंडल) और कैरिकॉम (कैरेबियन समुदाय) जोड़ता है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि जमैका उच्चायोग के सामने सड़क का नाम "जमैका मार्ग" रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सड़क भावी पीढ़ियों के लिए हमारी गहरी मित्रता और हमारे सहयोग का मार्ग प्रशस्त करेगी।

 

जमैका की विकास यात्रा में भारत को विश्वसनीय और प्रतिबद्ध विकास बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल सार्वजनिक ढांचा, लघु उद्योग, जैव ईंधन, नवाचार, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि जैसे क्षेत्र में जैसे क्षेत्रों में भारत अपना अनुभव जमैका के साथ साझा करने के लिए तैयार हैं। रक्षा के क्षेत्र में भारत द्वारा जमैका की सेना की ट्रेनिंग और क्षमता निर्माण पर दोनों देश आगे बढ़ेंगे। भारत और जमैका के बीच व्यापार और निवेश बढ़ रहा है। आईटीईसी और आईसीसीआर छात्रवृत्ति के माध्यम से भारत जमैका के लोगों के कौशल, विकास और क्षमता निर्माण में योगदान दिया है।

 

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत और जमैका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थानों में सुधार की आवश्यकता पर सहमत हैं। इन्हें समकालीन रूप देने के लिए हम साथ मिलकर काम करते रहेंगे। संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, आतंकवाद हमारी साझा चुनौतियाँ हैं। हम इन चुनौतियों का मिलकर सामना करने पर सहमत हैं। भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में अपने सफल अनुभव को जमैका के साथ साझा करने में खुशी होगी। दोनों देशों ने खेलों में अपने सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा की। उन्हें विश्वास है कि आज की चर्चा के नतीजे हमारे संबंधों को उसेन बोल्ट से भी तेज गति देंगे और हम नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे।

 

 

 

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने कोविड के कठिन समय को याद करते हुए भारत को सच्चा मित्र और भागीदार बताया और घोषणा की कि भारत सरकार की ओर से संचालित वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन में जमैका शामिल होगा। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच चर्चाओं में आपसी हित के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें स्वास्थ्य, कृषि, डिजिटल परिवर्तन, फिल्म, शिक्षा, खेल, पर्यटन और कई अन्य विषय शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बहुपक्षवाद में भारत का विश्वास सभी देशों के लिए काम करता है। भारत के जी20 की अध्यक्षता के दौरान शिखर सम्मेलन की वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ श्रृंखला में वे भी शामिल हुए थे।

 

उन्होंने जून में वेस्ट इंडीज में आयोजित 2024 पुरुष टी20 विश्व कप में भारत की जीत और पिछले महीने 45वें फिडे शतरंज ओलंपियाड में हाल ही में स्वर्ण पदक जीतने पर भारत को बधाई दी। होलनेस ने कहा कि लगभग दो शताब्दियों से भारतीयों ने जमैका में अपनी छाप छोड़ी है और स्वास्थ्य, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और व्यवसाय सहित विभिन्न क्षेत्रों में हमारे देश के विकास में योगदान दिया है। जमैका की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में उनका योगदान हमारे भोजन, संगीत और नृत्य में भी स्पष्ट है। इसकी मान्यता में हम 1845 में प्रथम भारतीयों के आगमन की स्मृति में, प्रतिवर्ष 10 मई को भारतीय विरासत दिवस मनाते हैं।

 

MadhyaBharat 1 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.