Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पंजाब में मान सरकार ने तीसरी बार किया मंत्रिमंडल विस्तार
chandigarh,  Mann government ,Punjab

चंडीगढ़। पंजाब में 14 माह पुरानी आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने आज तीसरी बार मंत्रिमंडल का विस्तार किया। निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर की छुट्टी करने के बाद दो नए मंत्रियों को आज ही राज्यपाल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने के बाद चार जुलाई, 2022 को पहला मंत्रिमंडल विस्तार करके पांच नए चेहरों को शामिल किया था। इसके बाद सात जनवरी, 2023 को एक नए मंत्री को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। अब बुधवार को तीसरे विस्तार में दो नए मंत्रियों को सरकार में शामिल किया गया। पंजाब मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

 

ताजा मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सदस्यों की संख्या 16 हो गई है। अभी भी मान सरकार में दो मंत्रियों की जगह खाली है। पार्टी लाइन से हटकर बयान देने के बाद विवादों में घिरे निवर्तमान स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर ने मंगलवार शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मान ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर राज्यपाल के पास भेज दिया था।

 

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बुधवार को जालंधर जिले से विधायक बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुड्डियां को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। बलकार सिंह पंजाब पुलिस की नौकरी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। गुरमीत सिंह ने विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को हराया था।

MadhyaBharat 31 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.