Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
एडीआर रिपोर्ट में दावा ममता बनर्जी देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्री
kolkata,ADR report ,Mamta Banerjee

कोलकाता। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं।

चुनाव आयोग को नेताओं की ओर से दिए जाने वाले हलफनामे का विश्लेषण कर एडीआर अपनी रिपोर्ट तैयार करता है। इसमें पता चला है कि ममता बनर्जी की घोषित संपत्ति महज 15 लाख रुपये है। देश के 30 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का आकलन किया गया है, जिसमें ममता की संपत्ति सबसे कम है। बाकी सभी 29 मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। यहां तक कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की संपत्ति भी एक करोड़ रुपये है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं। उनकी संपत्ति 510 करोड़ों रुपये की है। दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू हैं। भाजपा के इस नेता की संपत्ति 163 करोड़ रुपये हैं। तीसरे नंबर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हैं, जिनकी सम्पत्ति 63 करोड़ रुपये है। देश के सभी मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 33 करोड़ 95 लाख रुपये की है।

MadhyaBharat 13 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.