Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों का राज्यसभा में वॉकआउट
new delhi,Opposition members ,Rajya Sabha

नई दिल्ली। विपक्ष मणिपुर मुद्दे पर राज्यसभा में चर्चा की मांग को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बना रहा है। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही कई बार बाधित हुई। सुबह से लेकर दोपहर तक सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट किया।

 

 

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर बाद जब पुन: शुरू हुई तो सभापति जगदीप धनखड़ ने नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना पक्ष रखने को कहा। इस दौरान खड़गे ने कहा कि वह चाहते हैं कि सदन में नियम 267 के तहत मणिपुर मुद्दे पर चर्चा हो और प्रधानमंत्री मोदी सदन में जवाब दें। इसके बाद सभापति ने राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल को इस मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखने को कहा। गोयल ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि मणिपुर का मुद्दा गंभीर है। सरकार ने हमेशा इस मुद्दे पर चर्चा के लिए विपक्ष का सहयोग मांगा है। सरकार चाहती है कि इस मुद्दे पर सदन में चर्चा हो। गृहमंत्री अमित शाह इस मुद्दे पर जवाब देने के लिए तैयार हैं।

 

खड़गे सहित विपक्षी सदस्यों का कहना था कि नियम 267 के तहत मणिपुर मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए और चर्चा के बाद प्रधानमंत्री जवाब दें। इस पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नियमों का हवाला देते हुए विपक्ष को समझाने की कोशिश की। जोशी ने कहा कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं। मणिपुर का मुद्दा गंभीर हैं। इसपर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम नियम 167 के तहत चर्चा के लिए तैयार हैं। गृहमंत्री हमारी ओर से अपनी बात रखेंगे।

संसदीय कार्य मंत्री जोशी के इस बात पर असहमति व्यक्त करते हुए खड़गे ने कहा कि उनकी बात को सदन गंभीरता से नहीं ले रहा है। उनकी मांगों पर सरकार गौर नहीं कर रही है। इसलिए विपक्ष असहमति जताते हिए सदन से वॉकआउट कर रहा है। यह कहते हुए कांग्रेस सहित इंडिया के घटक दलों के सदस्यों ने वॉकआउट किया।

MadhyaBharat 9 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.