Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बीजेपी के आने से त्रिपुरा सुरक्षित हाथों में है-पीएम मोदी
बीजेपी के आने से त्रिपुरा सुरक्षित हाथों में है-पीएम मोदी

त्रिपुरा में चुनाव होने वाले है इसी को लेकर वहां नेताओं के जमावड़े लगे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज त्रिपुरा में हैं। उन्होंने राधाकिशोरपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने लेफ्ट और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- दोनों पार्टियों ने युवाओं के सपने तोड़ दिए। इससे उन्हें अपना राज्य छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी और त्रिपुरा में तेजी से विकास होगा। इसके बाद PM नरेंद्र मोदी ने गोमती में रोड शो किया।PM ने राधाकिशोरपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि त्रिपुरा के लोगों से मेरा वादा है कि त्रिपुरा में फिर से भाजपा सरकार बनने पर विकास में और तेजी आएगी। आपके सपने साकार होंगे। भाजपा को दिया एक-एक वोट अनमोल है। आपके वोट की शक्ति आपका और आपके बच्चों का भविष्य सुरक्षित करेगा।पीएम ने कहा- आपने वामपंथियों को हटाया तो उसका नतीजा भी आपके सामने है। आज त्रिपुरा को मुफ्त राशन मिल रहा है, पूरा राशन मिल रहा है। इससे अगर सबसे ज्यादा फायदा किसी को हुआ है तो मेरी माताओं-बहनों को हुआ है। हमने तीन लाख गरीब परिवारों को पक्के घर दिए हैं। मैं आज आपसे एक वादा करता हूं कि जिस भी गरीब को अब तक पक्का घर नहीं मिला है। उन्हें भी भाजपा सरकार बनने के बाद घर देने का काम तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।पीएम ने कहा- 5 साल पहले आपने हमें सेवा का मौका दिया। मैंने उस समय वादा किया था- HIRA विकास यानी हाईवे, इंटरनेट, रेलवे और एयरवेज से जुड़ा विकास। भाजपा ने बीते 5 साल में इस वादे का जमीन पर उतारने के लिए काम किया है। लेफ्ट और कांग्रेस के शासन में यहां हजारों गांव ऐसे थे जहां कभी सड़क ही नहीं पहुंच पाई थी। बीते 5 साल में हमने यहां लगभग 5000 गांवों तक सड़क पहुंचाई है।इससे पहले पीएम ने धलाई जिले के अंबासा में चुनावी रैली को संबोधित किया। पहले त्रिपुरा में एक ही शब्द सुनने को मिलता था 'चंदा'। इन्होंने तीन दशक तक चंदे के नाम पर लोगों को लूटने का लाइसेंस देकर रखा था। हमने त्रिपुरा के लोगों को चंदा-चंदा करने वालों से मुक्त कर दिया है।PM ने कहा कि राज्य में अब डर नहीं, सुरक्षा का माहौल है। त्रिपुरा के गरीबों, युवाओं, माताओं-बहनों, जनजातियों के लिए पार्टी ने नए लक्ष्य तय किए और पार्टी ने उन्हें पूरा करने का संकल्प लिया है। राज्य के लोगों को याद रखना है ,आपके एक वोट की शक्ति से त्रिपुरा वामपंथ के कुशासन से मुक्त हुआ है।

MadhyaBharat 11 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.