Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मणिपुर में फिर गोलीबारी एक की मौत
imphal, Firing again , one dead

इंफाल। मणिपुर में हिंसक घटनाओं पर अभी भी पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। शुक्रवार को राज्य के टेंगनोपाल जिले के पल्लेल इलाके में सुबह सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि एक पुलिस अफसर सहित कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

बताया गया कि जिले के पल्लेल इलाके में सुबह छह सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच फायरिंग हुई थी। इसमें कोई हताहत नही हुआ है, लेकिन मुठभेड़ बंद होने के बाद इलाके में कुछ सशस्त्र लोगों के फिर देखे जाने पर स्थानीय लोगों ने असम राइफल्स को इसकी सूचना दी। इस पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और दोबारा फिर दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में एक व्यक्ति की मौत और एक पुलिस अफसर सहित कई लोगों के घायल होने खबर है। असम राइफल्स के एक अधिकारी के हाथ में गोली लगी। समाचार लिखे जाने तक फायरिंग हो रही थी। सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पूरे इलाके में बारूद की गंध फैल गई है। बताया गया कि असम राइफल्स तथा सेना के जवानों के साथ इस मुठभेड़ में उग्रवादियों की ओर से अत्याधुनिक स्वचालित हथियारों का उपयोग किया गया है। दूसरी ओर इस गोलीबारी के बीच बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए हैं। इनको नियंत्रित कर पाना सुरक्षाबलों के लिए कठिन हो रहा है।

 

दरअसल, दो दिन पहले मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में एक सामूहिक रैली हुई थी। यह जन रैली बिष्णुपुर और चुराचांदपुर की सीमा की ओर जा रही थी। रास्ते में रैली में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग में लगाए गए सुरक्षाबलों के अवरोधकों को हटाने की कोशिश की। इसी बीच रैली में अचानक हिंसा भड़क गई थी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने किये गये आंसू गैस और मॉक बम का प्रयोग किया था। इसमें एक पत्रकार सहित कम से कम 25 लोग घायल हो गए थे। आज की घटना इसी की परिणति बतायी जा रही है।

MadhyaBharat 8 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.