Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
यह चुनाव संविधान और आरक्षण बचाने की लड़ाई है : मल्लिकार्जुन खड़गे
yamunanagar,  Constitution and reservation,: Mallikarjun Kharge

यमुनानगर। अंबाला और कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के समर्थन में मंगलवार को जगाधरी की अनाज मंडी में इंडी गठबंधन की जनसभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित किया। उन्होंने इस चुनाव को संविधान और आरक्षण बचाने की लड़ाई बताया।

 

कांग्रेस प्रमुख खड़गे ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश में आईटी क्षेत्र में क्रांति और पंचायती राज जैसे कानून लाने का काम स्वर्गीय राजीव गांधी ने किया। राजीव गांधी की सरकार ने ही देश में वोट देने के लिए तय आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किया। आजादी के बाद पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने कई सरकारी संस्थानों का निर्माण किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने उन संस्थानों को अपने बड़े-बड़े धन्ना सेठों को बेच दिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ऊंचे पद पर बैठकर कहते है कि आपकी संपत्ति कांग्रेस बेच देगी और दूसरों को दे देगी। मोदी झूठों के सरदार हैं। अब यह चुनाव मोदी और जनता के बीच में है। हम जनता की मदद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा झूठा किया। उन्होंने कहा कि हम किसानों को एमएसपी के कानून की गारंटी देते हैं। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना पर गलत फैसला लेकर मोदी सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि हमारे घोषणा पत्र में गरीब, दलित, आदिवासी और अन्य सभी वर्ग के लिए लाभकारी घोषणाएं की हैं। मोदी हमारे घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का बताते हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण और संविधान बचाने की लड़ाई में आप और हम सभी मिलकर लड़ रहें है, इसे बचा कर रहेंगे।

जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने भी कांग्रेस के घोषणा पत्र की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अंबाला और कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्रों से पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट करने की अपील की।

 

इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य नासिर हुसैन, कांग्रेस महिला अध्यक्ष अलका लांबा भी पहुंचे। बड़ी संख्या में पूर्व मंत्री, विधायक, नेता और कार्यकर्ता भी शामिल रहें।

MadhyaBharat 21 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.