Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
इजराइल ने गाजा में हमास को घेरा
new delhi,Israel surrounds ,Hamas in Gaza

तेल अवीव/यरुशलम। गाजा में छिड़े युद्ध के 30वें दिन आज (रविवार) सुबह भी टैंक, रॉकेट और मिसाइल गरज रहे हैं। इजराइल ने गाजा में चप्पे-चप्पे पर जाल बिछाकर फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के हजारों आतंकवादियों को घेर लिया है। थल से नभ तक प्रहार कर इनको ढेर किया जा रहा है। हमास के बंकरों और सुरंगों से घातक हथियारों का जखीरा बरामद हो रहा है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

 

 

एक अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार हमास ने सीमा के पास दक्षिणी गाजा में एंटी टैंक मिसाइल से इजराइल की थल सेना को निशाना बनाया। इजराइल के सुरक्षा बलों ने इस हमले को विफल कर दिया। सारी रात जेनिन, नब्लस और तुल्कर्म के साथ वेस्टबैंक के अन्य स्थानों इजराइली सेना के हमले जारी रहे। समूचे वेस्ट बैंक में इजराइल की सेना और हमास के आतंकवादियों के बीच झड़प हुई है।

 

 

इस बीच हमास के समर्थन में कूदे हूथी विद्रोहियों ने इजराइल पर मिसाइल दागी। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा है कि सुबह कुछ देर के लिए उत्तर से दक्षिण गाजा तक निकासी मार्ग खुला रहेगा। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार इजराइली लड़ाकू विमानों ने एक इमारत की छत और निकटवर्ती सुरंग शाफ्ट पर स्थित हमास के आतंकवादी ढांचे को तहस-नहस कर दिया। इस सुरंग से भारी संख्या में घातक हथियारों का जखीरा मिला है।

 

 

MadhyaBharat 5 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.