Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
चीन पूर्वी लद्दाख में गतिरोध वाले गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स से पीछे हटा
चीन पूर्वी लद्दाख में गतिरोध वाले गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स से पीछे हटा

 

भारत और चीन  दोनों देशों की सेना वापसी की प्रक्रिया पूरी

भारत और चीन ने गोगरा हॉट स्प्रिंग्स-पी पी -15 से सेना हटाने की प्रकिया आरंभ करने के बाद बातचीत और आगे बढ़ाने, वास्तविक नियंत्रण रेखा के अन्य मुद्दों को हल करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सद्भाव बनाये रखने पर सहमत हो गए हैं। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स पीपी -15 क्षेत्र से सेना हटाए जाने की शुरुआत एक सकारात्मक कदम है जो सीमा पर शांति स्थापना में सहायक है। प्रवक्ता ने कहा कि चीन संवाद के ज़रिए सभी मुद्दों के समुचित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। चीनी प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि सैन्य और राजनयिक दोनों स्तरों पर कई दौर की बातचीत के बाद आपसी सहमति बनी है जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता कायम हो सकेगी। चीनी प्रवक्ता ने आशा व्यक्त की कि इससे द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इससे पहले भारत लगातार कहता रहा है कि द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति ज़रूरी है। समझौते के अनुसार दोनों पक्षों ने इस क्षेत्र में चरणबद्ध, समन्वित और प्रमाणित रूप से अग्रिम क्षेत्र में सैनिकों की तैनाती रोकने और अपने-अपने क्षेत्रों में वापस भेजने का फैसला किया है। दोनों पक्षों द्वारा क्षेत्र में बनाए गए सभी अस्थायी ढांचे और अन्य बुनियादी ढांचे तोड़ने पर भी सहमति बनी है। दोनों पक्ष क्षेत्र में पूर्व स्थिति बहाल करेंगे। समझौते में कहा गया है कि इस क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा का दोनों पक्ष कड़ाई से पालन और सम्मान करेंगे। 

MadhyaBharat 13 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.