Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
चर्चित अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी दोषी करार
varansi,Mukhtar Ansari , Awadhesh Rai murder case

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के 31 साल पुराने चर्चित अवधेश राय हत्याकांड में सोमवार को विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए कोर्ट) अवनीश गौतम की अदालत ने मुख्य आरोपी पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है। इस मामले में अपरान्ह दो बजे के बाद कोर्ट सजा सुनाएगी।

उल्लेखनीय है कि तीन अगस्त 1991 को शहर के चेतगंज थाना क्षेत्र के लहुराबीर इलाके में चर्चित अवधेश राय अपने भाई अजय राय के साथ घर के बाहर खड़े थे। अचानक वहां एक वैन से आए बदमाशों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। अवधेश राय को गोलियों से छलनी कर दिया गया। उनकी मौत हो गयी। इस मामले में मुख्तार अंसारी को मुख्य आरोपी बनाया गया। मुख्तार के अलावा भीम सिंह, कमलेश सिंह व पूर्व विधायक अब्दुल कलाम और राकेश न्यायिक का भी नाम रहा।

इनमें से कमलेश व अब्दुल कलाम की मौत हो चुकी है। अवधेश राय हत्याकांड के गवाह कांग्रेस नेता और पूर्व अजय राय इस मामले में तीन दशक से न्याय के लिए संघर्ष करते रहे। इस मामले में माफिया मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिए जाने पर पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि इंतजार की जीत हुई। अब जो कोर्ट सुनाए फैसला। हमारे और वकीलों के प्रयास की वजह से आज न्यायालय ने मेरे भाई के हत्याकांड मामले में मुख्तार को दोषी पाया। अब उम्मीद है कि न्यायालय से उचित सजा मुख्तार अंसारी को मिलेगी। उधर, अवधेश राय हत्याकांड पर फैसले के बाद सजा के एलान को देखते हुए न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। न्यायालय परिसर में आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों पर खुफिया विभाग की नजर है।

MadhyaBharat 5 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.