Since: 23-09-2009
रूस परमाणु हथियारों के इस्तेमाल में पहल नहीं करेगा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ रहा है। हालांकि उनका यह भी कहना था कि रूस परमाणु हथियारों के इस्तेमाल में पहल नहीं करेगा। रूस की वार्षिक मानवाधिकार परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए पुतिन ने यह भी कहा कि यूक्रेन में विशेष सैन्य कार्रवाई की प्रक्रिया बहुत लंबी हो सकती है। रूस के राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उनके देश पर हमले के बाद ही वो महाविनाश के हथियार इस्तेमाल करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि परमाणु खतरा बढ़ता जा रहा है और इस खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता। पुतिन ने यह भी कहा कि रूस के पास दुनिया का सबसे आधुनिक परमाणु हथियार है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |