Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: पंत ने कोहली को पछाड़ा, बुमराह शीर्ष पर बरकरार
new delhi, ICC Test Rankings,Pant overtakes Kohli

नई दिल्ली । भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बुधवार को अपने साथी खिलाड़ी विराट कोहली को पछाड़कर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

 

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 99 रनों की शानदार पारी खेलने वाले पंत को रैंकिंग में तीन पायदान का फायदा हुआ है, जबकि बेंगलुरु में 70 रनों की पारी खेलने वाले कोहली एक पायदान नीचे आठवें स्थान पर खिसक गए हैं। 

 

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल चौथे स्थान पर भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दो पायदान नीचे खिसककर श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने के साथ संयुक्त 15वें स्थान पर आ गए हैं। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट शीर्ष पर अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं।

 

न्यूजीलैंड की जोड़ी रचिन रवींद्र (36 पायदान ऊपर 18वें स्थान पर) और डेवोन कॉनवे (12 पायदान ऊपर 36वें स्थान पर) को टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा सूची में बढ़त हासिल हुई है,जबकि टीम के साथी मैट हेनरी (नए करियर-उच्च रेटिंग के साथ दो पायदान ऊपर नौवें स्थान पर) ने गेंदबाजों की श्रेणी में बड़ा सुधार किया है।

हेनरी ने बेंगलुरु में भारत पर आठ विकेट की जीत के दौरान आठ विकेट चटकाए, जबकि टीम के साथी विल ओ'रुरके (दो पायदान ऊपर 39वें स्थान पर) को भी उसी मैच में सात विकेट लेने के लिए पुरस्कृत किया गया।

 

पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली को इंग्लैंड के खिलाफ दो पारियों में 11 विकेट लेने के बाद 17वें स्थान पर वापस आ गए हैं, जबकि टीम के साथी साजिद खान को उसी मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद 22 पायदान का फायदा हुआ और वे 50वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

 

गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के जसप्रीत बुमराह शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि उनके साथी आर अश्विन दूसरे स्थान पर हैं। सातवें स्थान पर बरकरार रवींद्र जडेजा शीर्ष 10 में शामिल एक अन्य भारतीय हैं।

 

 

MadhyaBharat 23 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.