Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सरकार की दिल्ली और मुंबई के बीच इलेक्ट्रिक हाईवे बनाने की योजना
सरकार की दिल्ली और मुंबई के बीच इलेक्ट्रिक हाईवे बनाने की योजना

 

गडकरी ने कहा इथेनॉल, मेथनॉल और ग्रीन हाइड्रोजन विकल्प जरूरी 

अपने कामों से चर्चा के लिए मशहूर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने  कहा कि सरकार दिल्ली और मुंबई के बीच एक इलेक्ट्रिक हाईवे बनाने की योजना बना रही है। गडकरी ने  भारी वाहन मालिकों से प्रदूषण को रोकने के लिए इथेनॉल, मेथनॉल और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करने का भी आग्रह किया। हाइड्रोलिक ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि सरकार 2.5 लाख करोड़ रुपये की सुरंगों का निर्माण कर रही है। गडकरी ने कहा हमारी योजना दिल्ली से मुंबई तक इलेक्ट्रिक हाईवे बनाने की है। ट्रॉलीबस की तरह, आप ट्रॉली ट्रक भी चला सकते हैं। ट्रॉलीबस एक इलेक्ट्रिक बस है जो ओवरहेड तारों से बिजली खींचती है। एक इलेक्ट्रिक हाईवे आम तौर पर एक सड़क को इंगित करता है जो उस पर यात्रा करने वाले वाहनों को बिजली की आपूर्ति करता है, जिसमें ओवरहेड पावर लाइन भी शामिल है। मंत्रालय ने सभी जिलों को फोर-लेन सड़कों से जोड़ने का निर्णय लिया है। इससे पहले भी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि पांच साल में पेट्रोल डीजल ख़त्म हो जाएगा।  साफ़ तौर पर उनका कहना था कि हाइड्रोजन या बायो डीजल और सूर्य ऊर्जा पर गाड़ियों किनिर्भरता बढ़ाई जाएगी।  

MadhyaBharat 12 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.