Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
new delhi,Emergency landing ,Air India Express plane

तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली । एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्‍या (IX- 549) को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस विमान में सवार सभी 148 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं, जिन्‍हें नीचे उतार लिया गया है। इनमें से किसी को चोट नहीं आई है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि तिरुवनंतपुरम से मस्कट जा रहे इस विमान में 148 यात्री सवार थे। इस विमान के उड़ान भरने के बाद धुआं निकलने लगा था, जिसके बाद इसकी आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। इनकी आगे की यात्रा के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है।

उल्‍लेखनीय है कि विमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस एक कम लागत वाली एयर इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। वर्तमान में इसका मुख्यालय गुड़गांव में स्थित है। यह भारत, मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया में 45 गंतव्यों के लिए हर हफ्ते 2000 से अधिक उड़ानें संचालित करती है।

MadhyaBharat 4 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.