Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नहीं होगा गाँधी परिवार का कोई कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष
नहीं होगा गाँधी परिवार का कोई कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष

 

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत जल्द भरेंगे नामांकन 

कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है।  वहीं कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार होंगे। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा, यह तय है कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ूंगा। मैं जल्द ही नामांकन दाखिल करने की तारीख तय करूंगा। देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए विपक्ष का मजबूत होना जरूरी है। यदि मैं अध्यक्ष बनता हूं तो कांग्रेस महासचिव अजय माकन और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी आगे की कार्यवाही तय करेंगे।' अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि  राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। यानी राहुल गांधी दौड़ से पूरी तरह बाहर हो गए हैं।  पार्टी महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी साफ कर दिया है कि वे पार्टी अध्यक्ष की दौड़ में नहीं है। इस मौके पर अशोक गहलोत ने एक बार फिर कहा, 'मैंने राहुल जी से कई बार अनुरोध किया कि वे कांग्रेस अध्यक्ष बने, लेकिन अब उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी का अगला प्रमुख गांधी परिवार से नहीं बनना चाहिए।' अशोक गहलोत का मुकाबला पार्टी सांसद शशि थरूर से हो सकता है। इसको लेकर  कांग्रेस समितियां बैठकें कर रही हैं।  

MadhyaBharat 23 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.