Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
समान नागरिक संहिता राजनीति का नहीं सबकी भलाई का विषयः पुष्कर सिंह धामी
new delhi, Uniform Civil Code,Pushkar Singh Dhami

नई दिल्ली। देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर बहस तेज होती जा रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को यहां कहा कि समान नागरिक संहिता पर कुछ लोग ध्रुवीकरण की कोशिश कर रहे हैं जबकि यह राजनीति का विषय नहीं बल्कि लोगों के भलाई का विषय है। देश में सभी के लिए एक कानून होना चाहिए। यह संविधान की भावनाओं के अनुरूप है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में यूसीसी लागू करने का संकल्प रखा गया था। जनता ने भाजपा को चुना अब समान नागरिक संहिता को लागू करने का समय है, इसके लिए काम पिछले साल ही शुरू कर दिया गया था और विशेषज्ञों की कमेटी का गठन किया। विशेषज्ञों की कमेटी ने समान नागरिक संहिता के प्रारूप को तैयार करने के लिए 63 बैठकें की। 2.35 लाख लोगों से राय जानने के लिए गठित उप समितियों की 143 बैठकें हुईं। 4 जुलाई 2022 को कमेटी पहली बैठक हुई थी और 30 जून को समिति ने इसके ड्राफ्ट फाइनल कर लिया है। जैसे ही ड्राफ्ट सरकार को प्राप्त होगा उस पर शीध्र कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों द्वारा तैयार यूसीसी ड्राफ्ट मिलने के बाद इस पर कानून की राय लेते हुए इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित समिति ने प्रेसवार्ता में बताया कि समान नागरिक संहिता देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को मजबूत करेगा। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई, जो समिति की प्रमुख हैं ने बताया कि विभिन्न धर्मों के विवाह अधिनियम, प्रचलित व्यक्तिगत कानून, विधि आयोग की रिपोर्ट और गैर-संहिताबद्ध मुद्दों का अध्ययन और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस विधेयक का मसौदा तैयार कर लिया गया है, ड्राफ्ट प्रिंटिंग के लिए गया है और जल्द ही इसे सरकार को सौंप दिया जाएगा।

MadhyaBharat 1 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.