Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चौथे और पांचवें चरण की गुजरात गौरव यात्रा को रवाना किया
गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चौथे और पांचवें चरण की गुजरात गौरव यात्रा को रवाना किया

अमित शाह ने गुजरात के नवसारी जिले के उन्‍नई से गौरव यात्रा को रवाना किया

 

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज गुजरात में नवसारी जिले के उनै में चौथे और पांचवें चरण की गुजरात गौरव यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के चौथे चरण को बिरसा मुंडा जनजातीय यात्रा नाम दिया गया है, जो राज्‍य के 14 जनजातीय जिलों के 31 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से होकर जायेगी। उत्‍तरी गुजरात में मंदिरों के शहर अम्‍बाजी में इसका समापन होगा। उनै से ही शुरू होने वाली एक अन्‍य यात्रा 35 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से होते हुए खेड़ा जिले में फग्‍वेल में सम्‍पन्‍न होगी। इस अवसर पर लोगों को सम्‍बोधित करते हुए शाह ने जनजातीय लोगों के कल्‍याण के प्रति भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ही केन्‍द्र में एक अलग जनजातीय मंत्रालय बनाया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राज्‍य में वन बंधु कल्‍याण योजना शुरू की, जिससे जनजातीय लोगों को बड़े पैमाने पर लाभ पहुंचा। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्‍य में 11 लाख हेक्‍टेयर जनजातीय भूमि पर सिंचाई सुविधा उपलब्‍ध कराई है। कोविड महामारी के दौरान प्रधानमंत्री ने गरीबों विशेषकर जनजातीय परिवारों को मुफ्त अनाज वितरण सुनिश्चित किया। अमित शाह ने कहा कि ये भाजपा की ही सरकार थी, जिसने 98 प्रतिशत जनजातीय क्षेत्र को सम्‍पर्क सुविधा उपलब्‍ध कराई।  इस अवसर पर केन्‍द्रीय मंत्री अर्जुन सिंह मुंडा और दर्शना बेन जरदोश उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 14 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.