Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराया
mumbai, India beats Sri Lanka, World Cup semi-finals

मुंबई। विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 302 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलते हुए भारत ने विश्वकप में लगातार सातवां मैच जाती। इस जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी। भारत की इस जीत में बल्लेबाजों के बाद तेज गेंदबाजों ने जलवा बिखेरते हुए टीम को जीत दिलाई।

 

 

भारत की ओर से मिले 358 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की पारी की निश्चिंतता कभी नहीं दिखी। पारी की पहली गेंद में ही श्रीलंका ने पथुम निसांका का विकेट गंवा दिया। बुमराह ने निसांका को पगबाधा आउट किया। इसके बाद सिराज ने अगले ओवर में दिमुथ करुणारत्ने और सदीरा समरविक्रमा को भी चलता किया। फिर कप्तान मेंडिस भी एक रन बनाकर सिराज का शिकार बने। तीन रन पर चार विकेट गंवाने के बाद मैथ्यूज और असलांका ने श्रीलंका की पारी को पटरी पर लाने की कोशिश की। हालांक उनकी यह कोशिश भी ज्यादा देर नहीं चल सकी। गेंदबाजी में पहले परिवर्तन के तौर पर आए मोहम्मद शमी ने ऐसा तूफान मचाया कि श्रीलंका की पूरी पारी चरमरा गई। शमी ने अगले पांच विकेट अपने नाम किए और भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। आखिर में जडेजा ने मदुशंका को आउट कर श्रीलंका की पारी 55 रन पर रोक दी। भारत के लिए मो. शमी ने पांच विकेट झटके, जबकि सिराज को तीन, बुमराह और जडेजा को एक-एक विकेट मिला।

 

 

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 357 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर सके और मात्र चार रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद शुभमन गिल (92) और विराट कोहली (88) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 189 रन की साझेदारी की। इसके बाद श्रेयश अय्यर ने भी 82 रन की तेजतर्रार पारी खेली। जबकि केएल राहुल ने 21 और रविंद्र जडेजा ने 35 रन का योगदान किया। श्रीलंका के लिए दिलशान मधुशनाका ने पांच विकेट झटके। जबकि दुष्मंथा चमीरा के एक सफलता मिली।

 

MadhyaBharat 2 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.