Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सत्तापक्ष के लिए चीयरलीडर नहीं हो सकते उपराष्ट्रपति : जयराम रमेश
new delhi, Vice President ,cheerleader,Jairam Ramesh

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को किसी पार्टी का पक्ष नहीं रखना चाहिए। वह अब एक संवैधानिक पद पर हैं।

असल में धनखड़ ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में बिना राहुल गांधी का नाम लिए कहा था कि विदेशी धरती से यह कहना गलत है भारतीय संसद में विपक्ष का माइक बंद कर दिया जाता है। यह कहना देश और संविधान का अपमान करना और मिथ्या प्रचार करना है।

इस मुद्दे पर जयराम रमेश ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि भारत के उपराष्ट्रपति ने राहुल गांधी द्वारा यूनाइटेड किंगडम में दिए गए भाषण पर कुछ टिप्पणी की। कुछ पद ऐसे होते हैं जिन पर आसीन होने पर हमें अपने पूर्वाग्रह, पार्टी विशेष के प्रति निष्ठाओं को त्यागना होता है। भारत के उपराष्ट्रपति का पद भी ऐसा ही पद है, जिसे हमारा संविधान राज्यसभा के सभापति होने की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी प्रदान करता है। ऐसे में उपराष्ट्रपति को राजनीतिक बयान से बचना चाहिए।

रमेश ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश में ऐसा कुछ नहीं कहा है जो उन्होंने यहां कई बार नहीं कहा हो। राहुल गांधी का बयान तथ्यात्मक और जमीनी वास्तविकता को दर्शाता है। पिछले दो सप्ताह में संसद के 12 से ज्यादा विपक्षी सदस्यों को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया गया, क्योंकि उन्होंने संसद के भीतर एक ऐसे मुद्दे पर अपनी आवाज दबाए जाने का विरोध किया था, जो सत्ता पक्ष के लिए असुविधाजनक है। पिछले आठ सालों में, चैनलों और समाचार पत्रों को ब्लैक आउट किया गया है, छापे मारे गए हैं, और इस हद तक धमकाया गया है कि अब केवल सरकार की ही आवाज सुनाई देती है।

रमेश ने कहा कि आपातकाल भले ही घोषित नहीं किया गया है, लेकिन सरकार के कदम वैसे नहीं हैं जैसा कि संविधान का सम्मान करने वाली सरकार के होते हैं।

राज्यसभा के सभापति, यद्यपि, सभी के लिए अंपायर, रेफरी, मित्र और मार्गदर्शक हैं। वह किसी सत्तापक्ष के लिए चीयरलीडर नहीं हो सकते।

उल्लेखनीय है कि धनखड़ गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान बिना राहुल गांधी का नाम लिए कहा था कि विदेशी धरती से यह कहना मिथ्या प्रचार और देश का अपमान है कि भारतीय संसद में विपक्ष का माइक बंद कर दिया जाता है। धनखड़ के इस बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उपराष्ट्रपति सत्ता पक्ष का मत रख रहे हैं।

MadhyaBharat 10 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.