Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
वायु सेना को मल्टी रोल फाइटर एयरक्राफ्ट की फाइल पर सरकार के संकेत का इंतजार
new delhi, Air Force , government

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना 97 और तेजस खरीदने के लिए आगे बढ़ रही है लेकिन उसकी नजरें मल्टी रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (एमआरएफए) पर टिकी हैं। वायु सेना एमआरएफए की फाइल को रक्षा मंत्रालय के पास ले जाने के लिए सरकार के संकेत का इंतजार कर रही है। इस सौदे के लिए फ्रांसीसी डसॉल्ट एविएशन, अमेरिकी बोइंग और स्वीडिश सॉब तीन मुख्य दावेदार हैं, जिनमें सबसे आगे फ्रांसीसी कंपनी है। भारत ने इसी कंपनी से 4.5 पीढ़ी के 36 राफेल विमानों के लिए 2016 में सौदा किया था, सभी विमान वायु सेना के बेड़े में शामिल किये जा चुके हैं।

 

दरअसल, भारतीय वायुसेना ने 2007 में ही अपने लड़ाकू बेड़े में 126 मीडियम मल्टी रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एमएमआरसीए) की कमी होने की जानकारी देकर रक्षा मंत्रालय के सामने खरीद का प्रस्ताव रखा था। बाद में सिर्फ 36 राफेल विमानों का सौदा फ्रांसीसी द डसॉल्ट एविएशन के साथ किया गया। इस तरह 126 के बजाय 36 विमानों का सौदा होने से वायुसेना के बेड़े में 90 विमानों की कमी बरकरार रही। इसलिए वायु सेना ने नए प्रकार के सिंगल इंजन वाले 114 एमएमआरसीए खरीदने की योजना बनाई। दुनियाभर की कई बड़ी रक्षा कंपनियों ने इस सौदे के लिए दिलचस्पी भी दिखाई, जिनमें फ्रांसीसी डसॉल्ट एविएशन, अमेरिकी बोइंग और स्वीडिश सॉब कंपनी प्रमुख हैं।

रक्षा संसदीय समिति ने भी सरकार को भारतीय वायु सेना के लिए बगैर देरी किये पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान खरीदने पर विचार करने की सलाह दी है। समिति का मानना है कि वायु सेना को भविष्य में होने वाले संभावित संघर्षों के लिए अगली पीढ़ी के टेक-रेडी कॉम्बैट जेट की जरूरत है, इसलिए सरकार को अतिरिक्त लड़ाकू जेट्स की खरीद में देरी नहीं करनी चाहिए। समिति ने सरकार से पूछा है कि वायु सेना के लिए फाइटर जेट्स खरीदने में देरी क्यों की जा रही है।

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने सालाना प्रेस कांफ्रेंस में बताया था कि अब हम 97 और एलसीए मार्क-1ए विमान चाहते हैं, जिसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह सौदा पूरा होने के बाद हमारे पास 180 एलसीए होंगे। भारतीय वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एचएएल को ऑर्डर किए गए 83 तेजस के अलावा 97 और तेजस खरीदने के प्रस्ताव का एमआरएफए योजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वायु सेना ने अपनी लड़ाकू संपत्तियों को मोटे तौर पर 42 स्क्वाड्रन में परिभाषित किया है जबकि मौजूदा समय में उसके पास सिर्फ 30 स्क्वाड्रन हैं।

वायु सेना 2025 तक मिग-21 की 4 स्क्वाड्रन को चरणबद्ध तरीके से खत्म कर रही है, जिससे स्क्वाड्रन की ताकत धीरे-धीरे कम होती जा रही है। इसके अलावा अधिकांश मौजूदा स्क्वाड्रन का तकनीकी जीवन समाप्त हो रहा है, जिससे वायु सेना की लड़ाकू क्षमता पर असर पड़ने की संभावना है। इसलिए कम होती जा रही लड़ाकू स्क्वाड्रन की भरपाई एलसीए तेजस, एमएमआरसीए और पांचवीं पीढ़ी के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) का निर्माण करके पूरी किये जाने की योजना है।

MadhyaBharat 12 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.