Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
लखनऊ में जर्जर मकान की छत गिरने से पांच की मौत
lucknow, Five died , collapsed in Lucknow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग स्थित पुरानी रेलवे कॉलोनी में शनिवार को एक जर्जर मकान की छत ढह गई। हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने राहत बचाव कार्य करते हुए सभी को मलवे से बाहर निकाला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना में हुई जनहानि का शोक जताते हुए अधिकारियों को पीड़ितों को हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की फतेह अली रेलवे कॉलोनी में तकरीबन दो सौ परिवार रहते हैं। कॉलोनी के अधिकांश मकान इतने जर्जर हो गए हैं कि वे कभी भी गिर सकते हैं। बावजूद इसके लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर उन मकानों में रहने को मजबूर हैं। शनिवार को एक मकान की जर्जर छत भरभराकर गिर गई। मलवे में परिवार के लोग दब गए। सूचना पाकर पुलिस और राहत बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने मलबा हटकार पांच लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल भेजा।

 

डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में सतीश चंद्र (40), सरोजनी देवी (35), हर्षित (13), हर्षिता (10) और अंश (05) शामिल हैं।

 

डीसीपी पूर्व हृदेश कुमार ने बताया कि पुरानी रेलवे कॉलोनी में घर की छत ढह गई। मलबे में दबकर परिवार के पांच लोगों की मौत हुई है। इनमें तीन बच्चे हैं। सतीश चन्द्र के पिता रामचंद्र रेलवे में नौकरी करते थे। सतीश अपने परिवार को लेकर यहां रहते थे। सतीश को अनुकंपा पर नौकरी मिलने की उम्मीद थी। सतीश के भाई अमित भी रेलवे में नौकरी करते हैं।

 

 

 

इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आलमबाग में हुई घटना का संज्ञान लिया है। मृतकों के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत ही स्थानीय अधिकारियों से वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के शेष परिजनों को सरकार की ओर से हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

MadhyaBharat 16 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.