Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात में प्रचार अभियान की शुरुआत की
पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात में प्रचार अभियान की शुरुआत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे लिए अ का मतलब आदिवासी है

 

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के वलसाड के कपराडा निर्वाचन क्षेत्र के नाना पोंधा गांव में एक जनसभा को संबोधित कर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत की। उन्‍होंने कहा है कि गुजरात ने पिछले दो दशकों में हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं और प्रत्येक गुजरातवासी ने राज्य के विकास में योगदान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्‍व में पिछले दो दशकों में राज्य के आदिवासियों और मछुआरों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री ने गुजरात के ग्रामीण इलाकों में सभी घरों में नल से जल की आपूर्ति करने के लिए राज्य की भाजपा सरकार को बधाई दी। वाडी योजना के तहत सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जहां एक समय आदिवासी क्षेत्रों में बाजरा-मक्का उगाना और खरीदना मुश्किल था, आज वहीं इन क्षेत्रों में आम, अमरूद और नींबू जैसे फलों के साथ काजू की भी खेती की जा रही है।  उन्होंने कहा कि समाज सेवा गुजरात की परंपरा और संस्कृति रही है. हम चाहते हैं कि आदिवासी और अन्य समुदाय एक साथ मिलकर राज्य के विकास के लिए काम करें. हम लगातार राष्ट्र के विकास के लिए गुजरात के विकास के लिए काम कर रहे हैं. मैं भले ही बैठता दिल्ली में हूं, लेकिन मैंने हर चीज गुजरात से ही सीखी है. मेरे बाद गुजरात के मुख्यमंत्री रहे लोगों के कामों को देखिए. उन्होंने गुजरात के लोगों की सेवा करने के लिए दिन-रात एक कर दिए. मैं इस चुनाव में अपना ही रिकार्ड ध्वस्त करने के लिए काम कर रहा हूं. मैं चाहता हूं कि भूपेंद्र नरेंद्र के रिकार्ड को तोड़ भारी मतों से विजयी हों. मैं इसके लिए काम कर रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे लिए अ का मतलब आदिवासी है. मेरे लिए यह बेहद सौभाग्य की बात है कि चुनाव की पहली रैली आदिवासी बहनों और भाईयों के आशीर्वाद के साथ शुरू हो रही है. उन्होंने कहा कि पहले एक डॉक्टर की तलाश करनी पड़ती थी, लेकिन आज आदिवासी इलाकों में अस्पताल और मेडिकल कॉलेज हैं। 

MadhyaBharat 6 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.