Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस की हालत राजस्थान में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम जैसीः राजनाथ
udaypur, Congress

उदयपुर/राजसमंद। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को चुनावी दौरे पर राजस्थान के राजसमंद पहुंचे। वे यहां नाथद्वारा से भाजपा प्रत्याशी कुंवर विश्वराज सिंह तथा राजसमंद प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी की नामांकन रैली में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन भी किए।

राजसमंद की चुनावी सभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने से जनता का उन पर विश्वास धीरे-धीरे खत्म होता चला गया। विश्वास का यह संकट कांग्रेस ने गहरा किया है। इस खत्म होते विश्वास को चुनौती के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने लिया है। उन्होंने कांग्रेस की तुलना वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम से भी की और कहा कि ये चुनाव भी वर्ल्ड क्रिकेट कप से कम नहीं है। कांग्रेस की हालत भी राजस्थान में पाकिस्तानी टीम जैसी हो गई है। चुनाव शुरू होते ही कांग्रेस टूर्नामेंट से बाहर होती दिख रही है। भाजपा भारतीय टीम चैम्पियन की तरह आगे बढ़ रही है।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, वे कितने पूरे हुए, ये सभी जानते हैं। चाहे व्यक्ति हो, संगठन हो या सरकार, ऐसा होनी चाहिए कि जो कहे उसे करे। उसके कहने और करने में फर्क नहीं होना चाहिए।

 

सिंह ने कहा कि राजस्थान में सांप्रदायिक तत्व तांडव कर रहे हैं और आप चैन की नींद सो रहे हैं। यूपी में जाकर देखिए, जरा भी किसी ने इधर-उधर करने की कोशिश की और...जय श्री राम। तुष्टीकरण की राजनीति नहीं होनी चाहिए। जाति-पंथ और मजहब की भी राजनीति नहीं होनी चाहिए। हिंदू-मुस्लिम की भी राजनीति नहीं होनी चाहिए।

 

सिंह ने कांग्रेस पर प्रहार किया कि जयपुर में संप्रदाय विशेष की ओर से सड़क पर मर्डर (रोडरेज) की घटना हो जाती है तो आप 50 लाख और डेयरी का बूथ दे देते हैं। आप उसे देते हैं तो भीलवाड़ा के तापड़िया और चित्तौड़गढ़़ के सोनी को भी मिलना चाहिए। इनकी बात आती है तो आपकी जुबान पर दही जम जाता है।

 

उन्होंने कहा कि राजस्थान में सत्ताधारी दल की विधायक सुरक्षित नहीं हैं। एक विधायक कहती हैं कि वह खुद सुरक्षित नहीं हैं। जब सत्ताधारी दल की विधायक को डर लगता है तो राजस्थान की बहू-बेटियों का क्या होगा। सिरोही, सांचौर और नागौर की बेटियों के साथ क्या हुआ। इन मामलों में मुख्यमंत्री गहलोत की जुबान क्यों नहीं खुलती। सिंह ने लाल डायरी का भी जिक्र करते हुए कहा कि इन्हीं के एक मंत्री के पास लाल डायरी थी। उसमें भ्रष्टाचार की फेहरिस्त थी।

 

राजनाथ ने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्होंने सुना है मोबाइल बांटे जा रहे हैं। गैस सिलेंडर पर छूट दी जा रही है, सस्ती दर पर खाना दिया जा रहा है। सब कुछ हो सकता है, लेकिन राजस्थान की बहादुर जनता के ईमान और नीयत को कोई मां का लाल नहीं खरीद सकता। उन्होंने तंज कसा कि चंद चांदी के सिक्के और बख्शीश देकर, प्रदेश की जनता का ईमान खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। राजस्थान की जनता को खरीदने की कोशिश की जा रही है।

रक्षामंत्री सिंह ने कहा कि भारत अब वह भारत नहीं रहा, अब हम धरती तक ही नहीं सीमित हैं, चंद्रमा तक पहुंच गए हैंं। कोई माई का लाल हमें आंख नहीं दिखा सकता। हम सीमा पार जाकर जवाब देने में सक्षम हैं। अगर कोई हमारे देश में गोली चलाएगा तो हम उस पर गोला चलाएंगे।

MadhyaBharat 3 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.