Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर भारत के साथ मिलकर काम करेगा अमेरिका
washington, America ,artificial intelligence

वाशिंगटन। अमेरिका ने आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस पर भारत के साथ मिलकर काम करने की बात कही है। प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के साथ विचार-विमर्श में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की वैज्ञानिक सलाहकार आरती प्रभाकर ने इस क्षेत्र में जवाबदेही सुनिश्चित करने को कानून बनाने की बात भी कही।

आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में काम कर रही गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, मेटा सहित प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में प्रभाकर ने कहा कि अमेरिकी सरकार तकनीक की दिग्गज कंपनियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहती है कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक का गलत इस्तेमाल न हो। उन्होंने कहा कि यह वैश्विक तकनीक का दौर है और तकनीक हर किसी की जिंदगी को प्रभावित कर रही है। ऐसे में हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भारत सहित समान सोच वाले देशों के साथ मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक के क्षेत्र में काम किया जाए।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाल ही में हुई अमेरिका यात्रा का जिक्र करते हुए प्रभाकर ने कहा कि इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक पर बात हुई। अन्य वैश्विक नेता भी जब राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलते हैं, तो उनके दिमाग में भी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का मुद्दा होता है। जब प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था, तब भी उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर बात की थी।

प्रभाकर ने कहा कि हम इस दिशा में काम कर रहे हैं कि कंपनियों को जवाबदेह ठहराया जाए और इसके लिए कानून बनाने की भी तैयारी की जा रही है। इससे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के नुकसानों से निपटने की हमारी क्षमता में इजाफा होगा। हम आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को सुरक्षित और विश्वासपात्र बनाना चाहते हैं ताकि यह लोगों की बेहतरी में इस्तेमाल हो सके। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक से धोखाधड़ी आसान हो गई है। साइबर अपराध बढ़ रहे हैं और समय के साथ ये बढ़ते जाएंगे। ऐसे में हम आर्टिफिशियल तकनीक के नुकसानों को रोकने और इससे होने वाले फायदों को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

MadhyaBharat 22 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.